भारतीय जनता युवा मोर्चा पालघर शहर मंडल द्वारा आयोजित महारक्तदान शिविर हुआ संपन्न..!
भारतीय जनता युवा मोर्चा पालघर शहर मंडल द्वारा आयोजित महारक्तदान शिविर हुआ संपन्न..! पालघर..! जिले के औद्योगिक शहर पालघर ऑर्किड हॉल, माहिम रोड, पालघर में रविवार 17 मार्च को महारक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा पालघर शहर मंडल द्वारा कच्छ युवा संघ, पालघर शाखा श्रीमती देवकाबाई कल्याणजी छेड़ा ब्लड सेंटर के सौजन्य से हुआ संपन्न। रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान जरूरतमंदों को जीवन दान देने के लिए लगभग महादान में आज अधिक से अधिक लोगों ने रक्तदान करने का अवसर प्राप्त किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा पालघर शहर मंडल के द्वारा निमंत्रण पर रक्तदाताओं के उत्साह वर्धन के लिए पहुंचे अतिथियों के हाथों सभी रक्तदाताओं के प्रमाण पत्र सौपे जाने के पश्चात पोष्टिक आहार, जलपान भेंट की गयी। भारतीय जनता युवा मोर्चा पालघर शहर मंडल द्वारा सेवा कार्यों में लगातार पालघर शहर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। साथ ही पार्टी के कार्यों के लिए युवा मोर्चा सदैव तात्पर्य रहती है। अपने शहर में ज़रूरत मंदों के लिए खड़े रहना जैसे कि कोरोनाकाल मे गरीबों को अन्नदान करना और मजदूरों की समस्या का सही तरीके से सम...