भारतीय जनता युवा मोर्चा पालघर शहर मंडल द्वारा आयोजित महारक्तदान शिविर हुआ संपन्न..!
भारतीय जनता युवा मोर्चा पालघर शहर मंडल द्वारा आयोजित महारक्तदान शिविर हुआ संपन्न..!
पालघर..! जिले के औद्योगिक शहर पालघर ऑर्किड हॉल, माहिम रोड, पालघर में रविवार 17 मार्च को महारक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा पालघर शहर मंडल द्वारा कच्छ युवा संघ, पालघर शाखा श्रीमती देवकाबाई कल्याणजी छेड़ा ब्लड सेंटर के सौजन्य से हुआ संपन्न।
रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान जरूरतमंदों को जीवन दान देने के लिए लगभग महादान में आज अधिक से अधिक लोगों ने रक्तदान करने का अवसर प्राप्त किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा पालघर शहर मंडल के द्वारा निमंत्रण पर रक्तदाताओं के उत्साह वर्धन के लिए पहुंचे अतिथियों के हाथों सभी रक्तदाताओं के प्रमाण पत्र सौपे जाने के पश्चात पोष्टिक आहार, जलपान भेंट की गयी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा पालघर शहर मंडल द्वारा सेवा कार्यों में लगातार पालघर शहर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। साथ ही पार्टी के कार्यों के लिए युवा मोर्चा सदैव तात्पर्य रहती है। अपने शहर में ज़रूरत मंदों के लिए खड़े रहना जैसे कि कोरोनाकाल मे गरीबों को अन्नदान करना और मजदूरों की समस्या का सही तरीके से समाधान करना और अपने शहर के रहवासियों के लिए अनेक सामाजिक कार्य करती रहती है।
रक्तदान शिविर में भाजपा के तमाम पदाधिकारी पालघर जिला सचिव एवं नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, लक्ष्मी हजारे, पालघर शहर नगरसेवक गीता संखे, अलका राजपूत, रोहिणी अंबुरे, पालघर घाट नेता भावना संखे, पालघर जिला महामंत्री गौरव धोडी, पालघर जिला उपाध्यक्ष अरुण माने, तेजराज हजारे, पालघर जिला युवा अध्यक्ष नंदन वर्तक, पालघर जिला युवा अध्यक्ष पायल जैन, अमित संखे, पालघर शहर अध्यक्ष अशोक अंबुरे, पालघर युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष विकास सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा से पालघर जिला उपाध्यक्ष कुंदन सिंह, बृजेश पांडेय एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा पालघर शहर मंडल के पदाधिकारीयों ने जीवन का सर्वश्रेष्ठ दान करने वाले रक्तदाताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार जताते सभी का कृतज्ञता प्रकट किया है।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment