शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे बने जिला नियोजन समिति सदस्य..!
शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे बने जिला नियोजन समिति सदस्य..!
पालघर..! नियोजन विभाग महाराष्ट्र राज्य शासन के उप सचिव नितिन खेडकर की अधोहस्ताक्षरी से जारी अध्यादेश के मुताबिक पालघर जिला नियोजन समिति के विशेष निमंत्रित सदस्य के रुप में शिवसेना शिंदे गुट के सबसे भरोसेमंद शिवसैनिक व शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे को नियुक्ति प्रदान किये जाने सूचना जारी की गयी है।
बताते चलें कि शिवसेना शिंदे गुट के प्रबल सर्मथक निष्ठावान शिवसैनिक कुंदन संखे जिले में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने में सदैव तात्पर्य खड़े रहते हैं। साथ ही पालघर जिले लोकप्रिय नेता के साथ-साथ शिवसेना जिला प्रमुख पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से जिले में संपन्न ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान पार्टी के सर्वाधिक जीत में इनकी बड़ी भूमिका देखी गयी है। बतादें कि शासन की ओर से 07 मार्च को निर्गत की गयी जिला नियोजन समिति के लिए विशेष निमंत्रित सदस्यों में कुंदन बा. संखे (कुंभवली) के अलावा, निलम र. संखे (बोईसर) वसंत वा.चह्वाण (मनोर), ज्योति रा.मेहर (सातपाटी), निलेश रा. तेंडोंलकर (वसई) को शिवसेना ने नामित्त किया है।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment