भागवत कथा जीवन के मुल उद्देश्य की बोध कराती है:- आचार्य गोविंद कृष्ण..!◾बोईसर(आजाद नगर) में श्रीमद्भागवत कथा पंचम दिवस।
भागवत कथा जीवन के मुल उद्देश्य की बोध कराती है:- आचार्य गोविंद कृष्ण..!
◾बोईसर(आजाद नगर) में श्रीमद्भागवत कथा पंचम दिवस।
पालघर..! भागवत कथा का श्रवण मानव के उस उद्देश्य की बोध कराती है जिससे वह बुराई, लोभ, छल से दुर ईश्वर भक्ति से सदगति को प्राप्त कर सकें। ईश्वर को किसी वैभव से सरोकार नही है वह तो केवल स्वच्छ मन से की गयी अराधना के अधीन है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मानव जीवन के उद्धार के कारण हुआ था।
यह ज्ञानोपदेश औद्योगिक शहर बोईसर प.धर्मनगरी आजाद नगर में चल रहे सप्त दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस व्यासपीठ से आचार्य श्री गोविंद कृष्ण जी महाराज(श्रीधाम वृंदावन) ने भागवत की महिमा श्रीकृष्ण की बाललीला प्रसंग के दौरान श्रोताजनों से कहीं।
कथावाचक आचार्य श्री गोविंद कृष्ण ने कहा कि हम अक्सर श्री कृष्ण की चरित्रता को अपनाने की कोशिश करते है लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श चरित्र नही अपनाते। मानव संसार म़ें आते ही चार व्याधियों रोग,शोक,वृद्धापन और अंत में मौत से घिरे हुए संसार से विदा ले लेता है। उसमें भागमभाग, अविश्वास, आपसी खींचतान और आडंबर का चक्कर भक्ति से दुर कर देता है।
पांचवें दिवस कथा प्रसंग में श्री कृष्ण की बाललीलाओं में महाबली कंस को मौत का भय सताने पर सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को श्रीकृष्ण को मारने के लिए भेजे जाने और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा माँ के रुप में स्तनपान करते उसे अंत में मौक्ष प्रदान करने जैसे अनेक दृष्टांत की कथा सुनाया।
आयोजकों द्वारा श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने आये प्रबुद्ध श्रोताजन शिवसेना उपनेता राजेश भाई शहा, शिवसैनिक सौरभ अप्पा, जाकीर जुमाणी, राजा खैरानी, सर्मथ शेट्टी, राकेश परदेशी ग्रामपंचायत सदस्य, नमो नमो मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह,भाजपा (उ.भा.मोर्चा) जिला उपाध्यक्ष कुंदन सिंह, समाजसेवी सुरेश दुबे, दिनेश पाठक, धर्मात्मा पटवा जयकुमार, विप्र फाऊंडेशन प्रमुख ब्रह्मदेवजी चौबे, मार्गदर्शक रविकांत पाण्डेय, वृजेश पाण्डेय, संजय ठाकुर, महादेव तिवारी, संगीता जयसवाल और मीडियाकर्मियों का प्रसाद देते हुए आतिथ्य सत्कार किया गया।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष सोनू पाण्डेय, मुख्य यजमान संजय मिश्रा व विशेष सहयोगी विकास तिवारी, बी.पी.तिवारी, रमेश दुबे, सुनित पाण्डेय, चुन्नू पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, रामप्रभात दुबे, शैलेंद्र सिंह, राजकुमार पटेल, राम उजागर मोर्या, धर्मेंद्र साह व अन्य सहयोगियों द्वारा की गयी है।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment