संपत्ति के लालच में पिता का हत्यारा पुत्र गिरफ्तार महज चंद घंटों में कासा पुलिस ने किया खुलासा..!
संपत्ति के लालच में पिता का हत्यारा पुत्र गिरफ्तार महज चंद घंटों में कासा पुलिस ने किया खुलासा..!
पालघर..! संपत्ति से बेदखल होने के चक्कर में एक कपुत पुत द्वारा चचेरें भाई की मदद से जिले की कासा थाना इलाके में वृद्ध पिता की हत्या को पुलिस द्वारा महज चंद घंटों में खुलासा करते आरोपियों को हिरासत में लेने का घटना प्रकाश में आ रहा है। बताया जा रहा है कि कासा थानाक्षेत्र के सोमटा घाटालपाडा ईलाके के जंगल से एक 65 वर्षीय वृद्ध स्थानीय निवासी कृष्णा रामा डोंगरकर की पास के जंगलों से लाश मिलने की सूचना पुलिस पाटील कांशीराम कृ. डावला द्वारा 09 मार्च की सुबह थाने में देकर हत्या की आशंका जताई गयी थी।
घटना की जानकारी के बाद पालघर पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटील, अपर पुलिस अधिक्षक पंकज शिरसाठ व क्षेत्राधिकारी जव्हार गणपत पिंगले के मार्गदर्शन में कासा थाना प्रभारी पु. निरीक्षक नामदेव बंडगर व क्राईम ब्रांच पालघर प्रभारी अनिल विभूते के नेतृत्व में बनाई गयी टीम द्वारा ताबड़तोड़ शुरू की गयी कारवाई में गोपनीय जानकारी के आधार पर मृतक के बेटे रामदास कृष्णा डोंगरेकर से पुछताछ के दौरान टालमटोल और भावभंगिमा से शक को गहराने पर घर की तालाशी में दिवारों पर पड़े खून के छिंटों ने मामले को बेपर्दा कर दिया। उधर आरोपी ने अब दुसरा कोई विकल्प नही देखते हत्या का अपराध कबूल करते कारणों को पुलिस के समक्ष परोसा है।
पुलिस ने बताया है कि मृतक शराबबंदी बेटे के चाल चलन से बेहद नाराज होकर उसके आदतों के चलते पुस्तैनी संपत्ति से बेदखल करने को बोल रहा था। जिसके चलते आरोपी और उसके चचरे भाई से जायदाद को लेकर मृतक से पालघर प्रांत कार्यालय में दावा का पैरवी चल रहा है।
इसी क्रम बीती रात कपूत बेटे ने सोते हुए पिता की लोहे की राड से मारकर हत्या के बाद चचेरें भाई के सहयोग से शंका न हो इसके लिए लाश को पास के जंगलों में फेंक आया।
कासा पुलिस ने भादसं की धारा 302 में 10 मार्च को मुकदमा दर्ज करके रामदास कृ. डोंगरकर व चचरे भाई विलास चितु डोंगरकर क़ो हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आगे की तफ्तीश कासा थानाप्रभारी पुलिस निरीक्षक नामदेव बंडगर द्वारा की जा रही है।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment