जिजाऊ सामाजिक संस्था द्वारा आपदा प्रभावित सुभद्रा रिंजड़ के परिवार को दी गयी मदद..!
जिजाऊ सामाजिक संस्था द्वारा आपदा प्रभावित सुभद्रा रिंजड़ के परिवार को दी गयी मदद..!
पालघर..! जरुरतमंदों के मदद के लिए आगे रहने व सहयोग को कर्तव्य समझने वाली जिजाऊ शैक्षणिक व सामाजिक संस्था महाराष्ट्र राज्य द्वारा पिछले दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के दौरान पालघर नगर परिषद के गोथनपुर इलाके में सुभद्रा रिंजड़ का तेज बारिश के कारण गिर गये मकान और आपदा में नुकसान में मदद स्वरुप एक अदद मकान के लिए जरुरी सिमेंट के 10 पतरे और 12 बोरी सिमेंट देकर कुशल प्रयास किया है।
बताया जाता है कि मकान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी जिजाऊ संस्था के पालघर विधानसभा अध्यक्ष वसंती शंकर झोप, अंकिता पाटील, मितेश पटेल, ऋषिकेष वळवी और उदय गावड़े को मिलते ही उनकी पूरी टीम वहां पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया जिससे पता चला रिंजाड परिवार कि सुभद्रा रिंजड और उनकी बहू जमना रिंजड घर घर जाकर काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं पर पिछले कई दिनों से तेज बारिश होने के कारण उनका घर गिर गया और घरेलू सामान और अनाज बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो गया।
आम लोगों तकलीफों में प्रायः सामने खड़ी रहने वाली सामाजिक संस्था जिजाऊ सामाजिक संस्था के संस्थापक निलेश भगवान सांबरे रिंजड़ परिवार को अपने परिवार का हिस्सा समझते हुए मदद में आगे आकर आश्वस्त किया है कि भविष्य म़े भी जिजाऊ सामाजिक संस्था मदद के लिए खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर जिजाऊ सामाजिक संस्था की पालघर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती वसंती शंकर और उनके सहयोगी उपस्थित रहे।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment