मनसे का बोईसर(भीमनगर) में नई शाखा का जोरदार शुभारंभ..! "भूषण पाटिल अध्यक्ष और नीलिमा बरनबे महिला सेना अध्यक्ष नियुक्त"
मनसे का बोईसर(भीमनगर) में नई शाखा का जोरदार शुभारंभ..!
"भूषण पाटिल अध्यक्ष और नीलिमा बरनबे महिला सेना अध्यक्ष नियुक्त"
यह शाखा पालघर लोकसभा अध्यक्ष भावेश चूरी के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। उद्घाटन के दौरान उपजिला अध्यक्ष विशाल जाधव , तालुका अध्यक्ष संदीप किनी, महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना उपजिला अध्यक्ष विजय गांगुर्डे, महाराष्ट्र नवनिर्माण परिवहन सेना बोईसर शहर अध्यक्ष अमोल गरजे, सारावली मंडल अध्यक्ष जीतू महामंत, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बोईसर शहर वरिष्ठ पदाधिकारी शिवाजी रेम्बेलकर एवं अनंत दलवी और मनसे सैनिक आकाश यादव, शाखा अध्यक्ष रोहित यादव इन सभी की देखरेख में शाखा का उद्घाटन संपन्न किया गया।
मनसे विद्यार्थी सेना बोइसर विधानसभा अध्यक्ष धीरज गावड़ ने भीम नगर के युवाओं का मार्गदर्शन करते कहा कि सदैव समाज के हित के लिए और समाज के लिए कार्य करने वाले ही सही मायने में मनसे सैनिक कहलाते हैं। पालघर लोकसभा अध्यक्ष भावेश चुरी युवा पदाधिकारियों को अपने शाखा पर कैसे समाज के लिए कार्य करना चाहिए ऐसे जानकारी देते हुए वहां पर उपस्थित सभी युवाओं को आश्वासन दिया कि आप शाखा में सही तरीके से कार्य करें और कभी भी मेरी जरूरत पड़े तो सेवा के लिए तैयार रहूंगा।
भीम नगर शाखा अध्यक्ष पद पर भूषण तारासिंह पाटिल, शाखा उपाध्यक्ष, अतीथ विठोबा मराठे, विशाल मद्धेशिया को जिम्मेदारी देते हुए भीम नगर महिला शाखा अध्यक्ष पद पर नीलिमा बरनबे और महिला शाखा उपाध्यक्ष विद्या पाटिल को नियुक्त किया गया है।
सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978
Comments
Post a Comment