हर हर महादेव,बोलबम के जयकारे से फिर एक बार गूंजा बोईसर..!"हजारों काँवरियाँ ने किया संजान में अमरकंटक भगवान का जलाभिषेक"

हर हर महादेव,बोलबम के जयकारे से फिर एक बार गूंजा बोईसर..!
"हजारों काँवरियाँ ने किया संजान में अमरकंटक भगवान का जलाभिषेक"

पालघर..! औद्योगिक शहर बोईसर से पूरे जल्लोष से सावन के पावन महिने के पहले सोमवार 10 जुलाई, 23 को पडोसी राज्य गुजरात में संजान के हुमरान स्थित प्राचीन देवपीठ तपस्वी आश्रम के अमरकंटक बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए लगभग हजारों स्त्री- पुरुष काँवरियाँ 90 किमी की यात्रा बोल बम की जयकारा लगाते औद्योगिक शहर बोईसर अवथनगर स्थित श्रीदुर्गा माता शक्तिपीठ से रविवार 09 जुलाई को पुरोहितों द्वारा महाकाल की विशेष पूजा, महाआरती और संतो के आशिष के बाद सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच गणमान्य जनों का सानिध्य में निकाली गई।

काँवरियों को सुखद यात्रा के शुभ मंगल संदेश देने के लिए अवधनगर में बने विशाल मंच पर तपस्वी आश्रम संजान स्थित हुमरान देवपीठ के परमसंत ब्रह्मलीन अनंत श्री श्री 1008 श्री सरखंडीजी महराज के कृपापात्र शिष्य श्री श्री 108 मनीराम दास महराज श्री श्री 108 काशीदास महराज, संतश्री गुरुजी, महंत डा.परमहंस श्री गिरी जी महराज, पं.शास्त्री करिया बाबा समेत बोईसर थाना प्रभारी उमेश म.पाटिल, विधायक श्रीनिवास वनगा, पूर्व विधायक विलास तरे, भाजपा के लोकसभा समन्वयक संतोष शि. जनाठे, सचिव प्रशांत संखे, शिवसेना उपनेता राजेश शाह, आरएसएस के विनोद बाजपेयी, शिवसेना नेता प्रभाकर राऊल, जगदीश धोड़ी, कांग्रेस के चंद्रकांत जाधव, कार्यसम्राट विजय वैद्य, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश ठाकुर, सज्जन गुप्ता (लालाजी), जिजाऊ शैक्षणिक संघटना बोईसर बिधानसभ अध्यक्ष नरेश थोड़ी, गुलाब जैन, नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, विहिप जिला धर्माचार्य प्रमुख मुकेश दुबे, बोईसर पालघर पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला के अलावे बडी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। कमेटी द्वारा अतिथियों का सत्कार और शोभा बढ़ाने के लिए आभार जताया गया।

विहिप बजरंग दल द्वारा आयोजित बोईसर वाणगंगा शिव काँवरयात्रा में स्वयं सेवी संस्थाओं में नमो नमो मोर्चा भारत, राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ, हिंदू जनजागृति संस्था, बिहार सेवा संस्था, मद्धेशिया- कांदू वैश्य समाज बोईसर एवं कई अन्य संगठनों, धर्मावलंबियों द्वारा जगह-जगह जलपान, शीतल जल और डहाणू व संजान में स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था के बीच सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम भी बड़ी बात रही।

बजरंग दल के प्रखंड मंत्री अरविंद सिंह के अनुसार बोईसर वाणगंगा शिवकाँवर यात्रा का आयोजन एक गठित कमेटी संग मुख्यतः विहिप के प्रखंड प्रमुख एसपी सिंह, विहिप के जिला कोषाध्यक्ष महावीर जैन, बजरंग दल जिला संयोजक जयेश घरत व गौ-रक्षा प्रमुख कोंकण प्रांत चंदन सिंह के देखरेख में संपन्न किया गया।

सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!