पालघर: यशवंत सृष्टि मार्ग पर बेतरतीब पार्किंग का संकट, हादसे को न्योता दे रहे बड़े वाहन।बड़े वाहनों की पार्किंग से सिकुड़ा रास्ता, सुरक्षित आवागमन पर उठे सवाल।
पालघर: यशवंत सृष्टि मार्ग पर बेतरतीब पार्किंग का संकट, हादसे को न्योता दे रहे बड़े वाहन। बड़े वाहनों की पार्किंग से सिकुड़ा रास्ता, सुरक्षित आवागमन पर उठे सवाल। अखिलेश चौबे पालघर। जिले के औद्योगिक बोइसर शहर के यशवंत सृष्टि से मधुर होटल की ओर जाने वाले मार्ग पर आशीष लाइफ सायन्स प्राइवेट लिमिटेड के पास पिछले कुछ महीनों से सड़क किनारे ट्रांसपोर्ट से जुड़े वाहनों की कथित अवैध पार्किंग का मामला सामने आ रहा है। सड़क के किनारे बड़े वाहनों के लगातार खड़े रहने से मार्ग पर आवागमन के लिए उपलब्ध जगह कम होती जा रही है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के अनुसार, सड़क के एक हिस्से पर वाहनों की पार्किंग किए जाने के कारण सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में कठिनाई होती है। विशेष रूप से बड़े वाहनों की आवाजाही के दौरान स्थिति और अधिक मुश्किल हो जाती है। ऐसे में इस मार्ग पर कभी भी छोटा-बड़ा सड़क हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट से जुड़े वाहनों की पार्किंग के लिए सड़क का इस्तेमाल कि...