पालघर: ढाई हजार से अधिक श्रमिकों ने नारेबाजी कर जताया आक्रोश।पालघर में उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर मुंबई लेबर यूनियन का विरोध मोर्चा।
पालघर: ढाई हजार से अधिक श्रमिकों ने नारेबाजी कर जताया आक्रोश। पालघर में उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर मुंबई लेबर यूनियन का विरोध मोर्चा। अखिलेश चौबे पालघर। मुंबई लेबर यूनियन की ओर से बुधवार को पालघर स्थित उप श्रम आयुक्त (DYCL) कार्यालय के बाहर विशाल विरोध मोर्चा निकाला गया। मोर्चे में विराज प्रोफाइल्स के पीड़ित श्रमिकों सहित ढाई हजार से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया। श्रमिकों ने अपने अधिकारों के कथित उल्लंघन और न्याय के प्रति प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चे को सम्बोधित करते हुए यूनियन के महासचिव संजीव पुजारी ने उप श्रम आयुक्त कार्यालय के कामकाज और निष्क्रियता पर तीखी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रम विभाग की उदासीनता के कारण ५०४ श्रमिकों के निष्कासन के मामले में उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी तथा कंपनी प्रबंधन के साथ कथित मिलीभगत के आरोपों की जांच की मांग की। यूनियन के सचिव सदानंद प्रभु तथा सहायक सचिव शारदाप्रसाद मिश्रा ने भी श्रमिकों को संबोधित किया। उन्होंने श्रमिकों की एकजुटता पर जोर ...