पालघर: अमली पदार्थों को ना कहें, जीवन को हां कहें युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनानी चाहिए : जिलाधिकारी डॉ. इंदुराणी जाखड।

पालघर: अमली पदार्थों को ना कहें, जीवन को हां कहें युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनानी चाहिए : जिलाधिकारी डॉ. इंदुराणी जाखड।

अखिलेश चौबे 
पालघर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग, जिलाधिकारी कार्यालय पालघर, जिला परिषद समाजकल्याण विभाग तथा महाराष्ट्र राज्य नशाबंदी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सोनोपंत दांडेकर महाविद्यालय में अमली पदार्थ विरोधी प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. इंदुराणी जाखड ने उपस्थित लोगों को अमली पदार्थ विरोधी प्रतिज्ञा दिलाई।
केंद्र सरकार के नशामुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ के अवसर पर पालघर जिले में 3 लाख 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने अमली पदार्थ विरोधी प्रतिज्ञा ली।
“अमली पदार्थों को ना कहें और जीवन को हां कहें”, ऐसा आह्वान करते हुए डॉ. जाखड ने कहा कि युवाओं में अमली पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता पैदा करना, नशामुक्त जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना तथा समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अमली पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, पारिवारिक व्यवस्था और समाज की प्रगति के लिए घातक है।
जिला समाजकल्याण अधिकारी डॉ. प्रकाश हसनाळकर ने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी सेविकाओं तथा विभिन्न वर्गों की सहभागिता से अमली पदार्थ विरोधी प्रतिज्ञा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं, अभिभावकों, शिक्षकों और युवाओं से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र पाटील, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (सामान्य प्रशासन) इजाज अहमद शरीक मसलत, जिला समाजकल्याण अधिकारी डॉ. प्रकाश हसनाळकर, सहायक आयुक्त समाजकल्याण पांडुरंग वाबळे, सोनोपंत दांडेकर शिक्षा मंडल के अध्यक्ष दिलीप कोरे, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किरण सावे, महाराष्ट्र राज्य नशाबंदी मंडल के जिला समन्वयक मिलिंद पाटील, सुर्यमाला पिचड, लतिका भाकरे, मेघालिनी जाधव, श्र्वेता राऊत, अमोल पाटकर तथा समाजकल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय समाजकल्याण विभाग, जिला परिषद पालघर की ओर से किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।