पालघर: जल संरक्षण सप्ताह के तहत उमरोली में जलपूजन और वृक्षारोपण।मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे ने किया जलपूजन, ग्राम पंचायत के कार्यों की ली जानकारी।

पालघर: जल संरक्षण सप्ताह के तहत उमरोली में जलपूजन और वृक्षारोपण।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे ने किया जलपूजन, ग्राम पंचायत के कार्यों की ली जानकारी।

अखिलेश चौबे 
पालघर। सतत विकास के लिए मृदा एवं जल संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य में 15 से 21 अगस्त 2026 तक ‘जल संरक्षण सप्ताह’ आयोजित किया गया है। इस सप्ताह के अंतर्गत विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, ‘एक विद्यालय-एक सोख्ता गड्ढा’, मृदा एवं जल संरक्षण कार्यों का लोकार्पण, जलपूजन तथा वृक्षारोपण सहित विभिन्न उपक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी अभियान के अंतर्गत जिला परिषद पालघर तथा ग्राम पंचायत उमरोली, तहसील पालघर के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त 2026 को उमरोली स्थित गांव के तालाब का जलपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे के हाथों तालाब का जलपूजन किया गया। इसके साथ ही तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उमरोली ग्राम पंचायत के सरपंच प्रभाकर पाटील, उपसरपंच, सदस्य, अन्य गणमान्य व्यक्ति, लघु सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यकारी अभियंता दिलीप पाडवी ने जल संरक्षण अभियान की रूपरेखा स्पष्ट की, जबकि सरपंच ने गांव में किए गए जल संरक्षण कार्यों की जानकारी दी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे ने उमरोली ग्राम पंचायत का दौरा कर उपस्थित लोगों के साथ विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत के कामकाज पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, ऑनलाइन प्रमाणपत्रों का वितरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।