पालघर: बहुजन एकता संगठन की पालघर जिला एवं तालुका कार्यकारिणी घोषित।राष्ट्रीय अध्यक्ष साईनाथ रावते सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी कार्ययोजना पर किया मार्गदर्शन।

पालघर: बहुजन एकता संगठन की पालघर जिला एवं तालुका कार्यकारिणी घोषित।
राष्ट्रीय अध्यक्ष साईनाथ रावते सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी कार्ययोजना पर किया मार्गदर्शन।

अखिलेश चौबे 
पालघर। बहुजन एकता संगठन की राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की कार्यकारिणी के चयन की घोषणा के बाद महाराष्ट्र के पालघर जिले में नवनिर्वाचित जिला एवं तालुका कार्यकारिणी के चयन तथा सत्कार समारोह का आयोजन 20 अगस्त 2026 को डहाणू तालुका के वधना में किया गया। कार्यक्रम में बहुजन एकता संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सत्कार किया गया तथा संगठन के आगामी कार्यों और जिले के विभिन्न विषयों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पालघर जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। अनिल हाडळ को पालघर जिला अध्यक्ष, हाफिज शेख को पालघर जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष तथा वैशाली तिलवडे को पालघर जिला महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं रामदास ढाक को पालघर जिला उपाध्यक्ष तथा संतोष गुहे को पालघर जिला सचिव चुना गया।
इसके अलावा पालघर जिला सदस्य के रूप में धाक्या शेदड, विलास करबट और भरत कामडी का चयन किया गया। अल्पसंख्यक सदस्य के रूप में खलील पटेल एवं कफिल खान को जिम्मेदारी दी गई।
तालुका स्तर पर भी विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। डहाणू तालुका अध्यक्ष के रूप में दिपक कामडी तथा उपाध्यक्ष के रूप में नवसू चव्हाण का चयन हुआ। जव्हार तालुका अध्यक्ष विजय भोये तथा उपाध्यक्ष दिलीप रावते चुने गए। इसी क्रम में वाडा तालुका अध्यक्ष नितीन बातरा एवं उपाध्यक्ष सुरेश सुतार का चयन किया गया। इसके साथ ही उत्तर भारतीय पालघर तालुका अध्यक्ष के रूप में पराग यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह में संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजना को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष साईनाथ रावते ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर संगठित रूप से कार्य करने की दिशा में विचार रखे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लहू खरपडे, राष्ट्रीय सचिव नरेश पाटील, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रघुनाथ वरठा, राष्ट्रीय सदस्य दिलीप डवला, सुभाष बातरा, सचिन खरपडे तथा देव कुमार (बिहार राज्य) ने भी पालघर जिले से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कपिल सूर्यवंशी ने भी संगठन की भूमिका और आगामी कार्यों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पालघर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह का संचालन अनिल हाडळ एवं कपिल सूर्यवंशी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डहाणू तालुका कार्यकारिणी एवं बहुजन एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं सत्कार किया गया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया। वधना में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बहुजन एकता संगठन ने पालघर जिले में अपनी नई जिला एवं तालुका कार्यकारिणी के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।