पालघर: बोईसर पूर्व में कांवड़ यात्रियों का हुआ स्वागत, हिंदू जनजागृति संस्था ने वितरित किया अल्पाहार और पेयजल।
पालघर: बोईसर पूर्व में कांवड़ यात्रियों का हुआ स्वागत, हिंदू जनजागृति संस्था ने वितरित किया अल्पाहार और पेयजल। अखिलेश चौबे पालघर। श्रावण मास में भगवान शिव के प्रति आस्था और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हिंदू जनजागृति संस्था ने बोईसर पूर्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया। शिविर में बोईसर से सूर्या नदी की ओर जल लेने जा रहे बड़ी संख्या में कांवड़ियों को अल्पाहार एवं शीतल पेयजल वितरित कर उनकी सेवा की गई। श्रावण मास में आयोजित इस सेवा शिविर में सुबह से ही कांवड़ियों की भारी आवाजाही रही। संस्था के स्वयंसेवकों ने पूरी श्रद्धा, समर्पण और अनुशासन के साथ यात्रियों का स्वागत किया तथा उन्हें अल्पाहार और पेयजल उपलब्ध कराया। सेवा शिविर में कांवड़ियों के विश्राम और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर तुलसी छीपा, अमित कुमार सिंह, हिम्मत जैन, विकास गुप्ता, संजय यादव, मोहित मेहता और सोनू यादव सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कार...