पालघर: बोईसर पूर्व में कांवड़ यात्रियों का हुआ स्वागत, हिंदू जनजागृति संस्था ने वितरित किया अल्पाहार और पेयजल।
पालघर: बोईसर पूर्व में कांवड़ यात्रियों का हुआ स्वागत, हिंदू जनजागृति संस्था ने वितरित किया अल्पाहार और पेयजल।
अखिलेश चौबे
पालघर। श्रावण मास में भगवान शिव के प्रति आस्था और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हिंदू जनजागृति संस्था ने बोईसर पूर्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया। शिविर में बोईसर से सूर्या नदी की ओर जल लेने जा रहे बड़ी संख्या में कांवड़ियों को अल्पाहार एवं शीतल पेयजल वितरित कर उनकी सेवा की गई।
श्रावण मास में आयोजित इस सेवा शिविर में सुबह से ही कांवड़ियों की भारी आवाजाही रही। संस्था के स्वयंसेवकों ने पूरी श्रद्धा, समर्पण और अनुशासन के साथ यात्रियों का स्वागत किया तथा उन्हें अल्पाहार और पेयजल उपलब्ध कराया। सेवा शिविर में कांवड़ियों के विश्राम और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर तुलसी छीपा, अमित कुमार सिंह, हिम्मत जैन, विकास गुप्ता, संजय यादव, मोहित मेहता और सोनू यादव सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कांवड़ियों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना ही भगवान भोलेनाथ की सच्ची आराधना है और संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा एवं धार्मिक सेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी।
सेवा शिविर का लाभ लेने वाले कांवड़ियों ने हिंदू जनजागृति संस्था के पदाधिकारियों और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार के सेवा शिविर लंबी पैदल यात्रा के दौरान उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और धार्मिक यात्रा को अधिक सुगम एवं सुखद बनाते हैं।
Comments
Post a Comment