पालघर: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की अवधि 17 अगस्त तक बढ़ी, पालघर के नागरिकों से सहयोग की अपील।

पालघर: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की अवधि 17 अगस्त तक बढ़ी, पालघर के नागरिकों से सहयोग की अपील।

अखिलेश चौबे 
पालघर। भारत निर्वाचन आयोग ने 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) कार्यक्रम की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन तथा आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण 17 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
पालघर के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही एवं अद्यतन दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है। कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शत-प्रतिशत सफल हो, इसके लिए सभी नागरिक सक्रिय रूप से सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि बीएलओ जब घर-घर सत्यापन के लिए पहुंचे तो मतदाता आवश्यक जानकारी एवं संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं। जिन मतदाताओं से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है अथवा जिन्होंने आवश्यक जानकारी जमा नहीं की है, वे अपने संबंधित बीएलओ, मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) अथवा सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) से तत्काल संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम में संशोधन कराने, पता परिवर्तन अथवा अन्य आवश्यक सुधार निर्धारित अवधि के भीतर ही कराए जा सकते हैं। इसलिए सभी पात्र नागरिक समय रहते अपनी मतदाता संबंधी जानकारी की जांच कर आवश्यक दावे एवं आपत्तियां निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करें।
संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन एवं दस्तावेजों की जांच: 30 जून 2026 से 17 अगस्त 2026 तक।, मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का कार्य पूर्ण: 17 अगस्त 2026।, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: 24 अगस्त 2026।
दावे एवं आपत्तियां स्वीकार करने की अवधि: 24 अगस्त 2026 से 23 सितंबर 2026 तक।, दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई एवं निस्तारण: 24 अगस्त 2026 से 22 अक्टूबर 2026 तक।, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 27 अक्टूबर 2026।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र मतदाता की सही एवं अद्यतन मतदाता सूची पर निर्भर करती है। इसलिए सभी नागरिक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय सहयोग करें, ताकि पालघर जिले में यह अभियान शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके और कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।