पालघर: महसूल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 7 मार्च से शुरू होगा ‘छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर अभियान’।
पालघर: महसूल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 7 मार्च से शुरू होगा ‘छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर अभियान’। अखिलेश चौबे पालघर। आम नागरिकों और किसानों के राजस्व विभाग से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित समाधान करने, भूमि अभिलेखों को अद्यतन करने तथा डिजिटल सेवाओं के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य में “छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर अभियान – चरण 1” 7 मार्च से जिले में शुरू किया जाएगा। यह जानकारी जिल्हाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड ने पत्रकार परिषद में दी। जिल्हाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में निवासी उपजिल्हाधिकारी सुभाष भागडे, उपजिल्हाधिकारी (सा.प्र.) रणजीत देसाई, भूमी अभिलेख विभाग के अधीक्षक नरेंद्र पाटील तथा तहसीलदार रमेश शेंडगे उपस्थित थे। जिल्हाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड ने बताया कि मार्च से मई के बीच महसूल मंडल स्तर तथा नगर परिषद और नगर पंचायत स्तर पर एकदिवसीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों के लंबित राजस्व संबंधी मामलों का तत्काल निपटारा करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। शासन के डिजिटल उपक्रमों के मा...