पालघर: भाजपा ने सत्यप्रकाश सिंह पर फिर जताया भरोसा, पालघर जिला सचिव पद पर पुनः नियुक्ति।
पालघर: भाजपा ने सत्यप्रकाश सिंह पर फिर जताया भरोसा, पालघर जिला सचिव पद पर पुनः नियुक्ति।
अखिलेश चौबे
पालघर। भारतीय जनता पार्टी की पालघर जिला इकाई द्वारा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष भरत राजपूत के हस्ताक्षर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रारंभ प्रतिष्ठा के संस्थापक अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह को पुनः पालघर जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से सत्यप्रकाश सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सत्यप्रकाश सिंह अपने संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और जनसंपर्क के माध्यम से पालघर जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
आपको बता दें कि सत्यप्रकाश सिंह को पूर्व में भी जिला सचिव का पद दिया गया था, पार्टी ने उनकी सक्रियता और सामाजिक संगठनों में उनकी सक्रिय भूमिका तथा संगठन के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें एक बार फिर विश्वास जताते हुए एक जिला सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।
नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रारंभ प्रतिष्ठा के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में भी सत्यप्रकाश सिंह लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी पुनः नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व और प्रयासों से पालघर जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
Comments
Post a Comment