पालघर: विराज प्रोफाइल्स प्रा. लि. तथा ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त पहल।“आत्मा का इंद्रधनुष” आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न।

पालघर: विराज प्रोफाइल्स प्रा. लि. तथा ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त पहल।
“आत्मा का इंद्रधनुष” आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिला के कुरगांव–बोईसर स्थित विराज इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में दिनांक 28 फरवरी 2026 को सायंकाल पाँच बजे “आत्मा का इंद्रधनुष – अंतर्मन की ज्योति के रंग” विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विराज प्रोफाइल्स प्रा. लि., तारापुर तथा ब्रह्म कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विराज उद्योग समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नीरज राजा कोचर ने उपस्थित अतिथियों, कलाकारों तथा नागरिकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ समाज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन सकारात्मक चिंतन, अंतर्मन की शांति और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में संगीत, ध्यान-साधना तथा नृत्य-नाट्य के माध्यम से आत्मा की आंतरिक शक्तियों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रेरणादायी संदेश प्रस्तुत किया गया। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से आए कलाकार दल ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रसिद्ध रूसी गायक अल्बर्ट असदुल्लिन की भावपूर्ण गायन प्रस्तुति ने पूरे सभागार को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया। वहीं नृत्य निर्देशिका अन्ना पुस्तोवैत के निर्देशन में प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ने “आत्मा के इंद्रधनुष” की संकल्पना को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से मंच पर जीवंत किया।
कार्यक्रम का आध्यात्मिक मार्गदर्शन बीके संतोष दीदी ने किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने आत्मचिंतन, अंतर्मन की शुद्धता, मानसिक शांति तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विराज उद्योग समूह के वरिष्ठ पदाधिकारी — राकेश चौहान (निदेशक), जे. पी. गर्ग (मुख्य परिचालन अधिकारी), सेलिन ठक्कर, साजल वर्मा (समूह प्रमुख), उदित गौर, दिवाकर, आर. के. जैन, मयंक गुप्ता (संयंत्र प्रमुख), अमित मिश्रा (मुख्य मानव संसाधन अधिकारी), प्रदीप जाधव (कार्यकारी निदेशक), राजेश शर्मा (उपाध्यक्ष), सुरेश लोढ़ा (कार्यकारी निदेशक), हरीश आहूजा, विवेक चौहान (उपाध्यक्ष – मानव संसाधन), डी. पी. भावे, शिल्पी मैडम (गुणवत्ता प्रमुख) तथा अजय सिंह (कार्यकारी सहायक – इस्पात निर्माण विभाग) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
साथ ही स्थानीय मान्यवरों में विधायक राजेंद्र गावित, पालघर की जिलाधिकारी डॉ. इंदुरानी जाखड़, तारापुर पुलिस थाना प्रभारी निवास कनसे, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश थोड़ी, उत्तम पिंपले, प्रभाकर राऊल, आनंद थोड़ी, संजय ज. पाटिल, संतोष मराठे, मुकेश पाटिल, सदीप घरत तथा ब्रह्म कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
पूरे सभागार में आध्यात्मिक उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने इसे बोईसर क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जीवन की दृष्टि से एक अविस्मरणीय और प्रेरणादायी संध्या बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से उपस्थित लोगों में गहन संतोष और उत्साह दिखाई दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!