पालघर: उमंग और भाईचारे के रंग में रंगा बोईसर, नमो नमो मोर्चा भारत ने मनाई शानदार होली।

पालघर: उमंग और भाईचारे के रंग में रंगा बोईसर, नमो नमो मोर्चा भारत ने मनाई शानदार होली।

अखिलेश चौबे 
पालघर। पालघर जिला के औद्योगिक नगरी बोईसर में होली का उत्सव इस वर्ष विशेष उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रंगों के पर्व को सामूहिक रूप से मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत बोईसर स्थित भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत उत्सव का आयोजन बोईसर शहर के प्रतिष्ठित पुरोहित थाल होटल में भी किया गया, जहां सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का आनंद लिया।
इस अवसर पर सरावली के सरपंच आनंद धोडी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने, पुरोहित थाल होटल के मालिक जीतेंद्र सिंह राजपुरोहित, समाजसेवक धीरज सिंह, नमो नमो मोर्चा भारत के जिला संयोजक राकेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी संदीप जोशी, राजा पांडेय, पत्रकार पराग यादव तथा पत्रकार अखिलेश चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। नेताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेद भुलाकर समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।
उत्सव के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की। बोईसर में आयोजित यह होली उत्सव सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरा।



Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!