Posts

महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव ?चुनाव आयोग ने दे दिया जवाब, राजनीतिक दलों से भी की मुलाकात..!

Image
महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव ? चुनाव आयोग ने दे दिया जवाब, राजनीतिक दलों से भी की मुलाकात..! मुंबई..!   मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने शनिवार को साथी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू के साथ महाराष्ट्र में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान राजीव कुमार ने राज्य पुलिस अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में दर्ज चुनावी अपराधों की जांच में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हम यहां महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए आये हैं। हमने राष्ट्रीय पार्टियों और क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। राजीव कुमार ने कहा कि हमने हितधारकों, डीएम, पुलिस आयुक्त डीजीपी से मुलाकात की। हमने बसपा, आप, सीपीआई (एम), कांग्रेस, एमएनएस, एसपी, शिव सेना (यूबीटी), शिवसेना सहित कुल 11 दलों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने हमसे चुनाव की तारीखों की घोषणा करने से पहले दिवाली, देव दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर विचार करने को कहा है। विधानसभा चुनाव की तारीखों के बारे में पूछे जाने पर हैं, मुख्य चुनाव आयुक्त राजी...

लेनदेन शुल्क लगा, तो यूपीआई का इस्तेमाल बंद कर देगे 75 प्रतिशत उपयोगकर्ता : सर्वे..!

Image
लेनदेन शुल्क लगा, तो यूपीआई का इस्तेमाल बंद कर देगे 75 प्रतिशत उपयोगकर्ता : सर्वे..!  नई दिल्ली..! यूपीआई सेवा पर यदि किसी तरह का लेनदेन शुल्क लगाया जाता है, तो 75 प्रतिशत उपयोगकर्ता इसका इस्तेमाल बंद कर देंगे। 'लोकलसर्किल्स' के जारी एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है। सर्वेक्षण के अनुसार, 38 प्रतिशत उपयोगकर्ता अपना 50 प्रतिशत भुगतान लेनदेन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या किसी अन्य प्रकार के डिजिटल माध्यम के बजाय यूपीआई के जरिये करते हैं। सर्वे कहता है कि सिर्फ 22 प्रतिशत यूपीआई उपयोगकर्ता भुगतान पर लेनदेन शुल्क का बोझ उठाने को तैयार हैं। वहीं 75 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अगर लेनदेन शुल्क लगाया जाता है, तो वे यूपीआई का उपयोग करना बंद कर देंगे। यह सर्वे तीन व्यापक क्षेत्रों पर किया गया है। इसमें 308 जिलों से 42,000 प्रतिक्रियाएं मिली हैं। हालांकि प्रत्येक प्रत्येक प्रश्न पर उत्तरों की संख्या अलग-अलग थी। यूपीआई पर लेनदेन शुल्क से संबंधित प्रश्न को लेकर 15,598 प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने 2023-24 में इससे पिछले वित्त वर्ष क...

अमेज़न और फ्लिपकार्ट की त्योहारी बिक्री पर रोक लगाने की मांग, छोटे व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा गरमाया..!

Image
अमेज़न और फ्लिपकार्ट की त्योहारी बिक्री पर रोक लगाने की मांग, छोटे व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा गरमाया..! नई दिल्ली..! अखिल भारतीय मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने भाजपा नेता और लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल का समर्थन करते हुए अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉम ई-कॉमर्स कंपनियों की त्योहारी बिक्री को रोकने की मांग की है। खंडेलवाल, जो अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के महासचिव भी हैं, ने कहा है कि इन प्लेटफ़ॉर्म की अनैतिक व्यापार प्रथाओं से छोटे और मध्यम खुदरा विक्रेताओं की आजीविका खतरे में पड़ गई है। हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ मोबाइल निर्माताओं और विक्रेताओं को अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्मों पर तरजीही लाभ दिए जा रहे हैं, जो बाजार में असमानता पैदा कर रहे हैं। खंडेलवाल ने सरकार से तुरंत कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि इन प्लेटफार्मों द्वारा दी जा रही भारी छूट 'आत्मनिर्भर भारत' की सोच को कमजोर कर सकती है। उनके मुताबिक, यह स्थिति छोटे व्यापारियों के लिए गंभीर चुनौती बन गई है, और उन्हें इस तरह की छूट के साथ प्रतिस्पर्धा करना म...

सामाजिक युवा कार्यकर्ता कंय्युम फारुकी बने शिवसेना (उबाठा) में बोईसर शहर उपविभाग प्रमुख..!

Image
सामाजिक युवा कार्यकर्ता कंय्युम फारुकी बने शिवसेना (उबाठा) में बोईसर शहर उपविभाग प्रमुख..!  पालघर..! जिले के बोईसर विधानसभा अंतर्गत सफाले में 22 सितंबर को शिवसेना (उबाठा) के कार्यकर्ता मेळावा में कंय्युम फारुकी को बोईसर शहर उपविभाग प्रमुख शिवसेना (उबाठा) में दि गई जवाबदारी। शिवसेना प्रमुख बाळासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद व शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव बाळासाहेब ठाकरे (पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र राज्य) के आदेश पर जिला प्रमुख अनूप पाटिल ने कंय्युम फारुकी के पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए अपने हस्ताक्षर पर शिवसेना नेता ज्योति ठाकरे के हाथों से नियुक्ति पत्र देकर कंय्युम फारुकी को बोईसर उपविभाग प्रमुख की जवाबदारी दी । इस अवसर पर उबाठा नेता ज्योति ठाकरे, सह संपर्क प्रमुख गिरीश राउत, जिला प्रमुख अनूप पाटिल, भावी आमदार डॉ विश्ववास वळवी, शहर प्रमुख मनोज संखे समेत उबाठा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। अखिलेश चौबे  सतर्क इंडिया  7020967978

महिलाओं के लिए एक और खुशखबरी !लाडली बहन के बाद सरकार लाई महिलाओं के लिए एक और योजना; मिलेंगे 8 लाख..!

Image
महिलाओं के लिए एक और खुशखबरी ! लाडली बहन के बाद सरकार लाई महिलाओं के लिए एक और योजना; मिलेंगे 8 लाख..! नई दिल्ली..! देश की महिलाओं को आठ लाख रुपये का फायदा होगा. सरकार की ड्रोन दीदी योजना के तहत इस साल कई राज्यों में 3000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन दिए जाएंगे। इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इस योजना के तहत देशभर में कुल 14500 बचत समूहों को ड्रोन दिए जाएंगे। कृषि मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक योजना का मसौदा तैयार कर लिया गया है। साल के बाकी तीन महीनों में 3000 ड्रोन बांटे जाएंगे।  इस संबंध में इस महीने के अंत तक राज्यों को आदेश जारी कर दिए जाएंगे, जिसके बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। योजना के लिए तय शर्तों के मुताबिक सबसे ज्यादा ड्रोन उत्तर प्रदेश के समूहों को दिए जाएंगे। इसमें महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहेगा।  राज्यों का चयन इन तीन मानदंडों के आधार पर होगा ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए राज्यों का चयन करने के लिए तीन मानदंड तय किए गए हैं। अधिक उपजाऊ भूमि, सक्रिय स्वयं सहायता समूह और नैनो उर्व...

कब होंगे महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव? अगले हफ्ते राज्यों का दौरा करेगा ईसीआई..!

Image
कब होंगे महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव? अगले हफ्ते राज्यों का दौरा करेगा ईसीआई..! नई दिल्ली..! हरियाणा और जम्मू- कश्मीर में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर होगी। इसके अलावा इस साल महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के चुनाव होने हैं। अनुमान के मुताबिक नवंबर और दिसंबर में यह चुनाव हो सकते हैं। वहीं, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव एक साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। इन सबके बीच खबर यह है कि चुनाव आयोग अगले सप्ताह दोनों राज्यों का दौरा कर उनकी चुनावी तैयारियों का जायजा लेगा। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग 23-24 सितंबर को झारखंड में और 27-28 सितंबर को महाराष्ट्र में रहेगा। पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा में एक साथ चुनाव हुए थे। हालाँकि, इस बार चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में चुनावों को अलग-अलग करने का फैसला किया। पिछली बार झारखंड में विधानसभा चुनाव अलग से हुए थे। हालांकि, इस बार सूत्रों ने संकेत दिया है कि इनका ऐलान महाराष्ट्र के साथ किया जा सकता है। महा...

तारापुर की मेर्सस कैलिक्स केमिकल में विस्फोट के बाद लगी आग, चपेट में आये 6 मजदूर..!

Image
तारापुर की मेर्सस कैलिक्स केमिकल में विस्फोट के बाद लगी आग, चपेट में आये 6 मजदूर..! पालघर..! औद्योगिक क्षेत्र तारापुर के प्लाट नं.एन-102/91 में स्थित मेर्सस कैलिक्स केमिकल एंड फर्मास्युटिकल्स में शुक्रवार दोपहर 1.15 बजे के आसपास कारखाने में चल रहे रासायनिक प्रक्रिया के दौरान विस्फोट के बाद लगी आग के चपेट में आने से छः लोगों की जख्मी होने की खबर है।  जिन्हें फौरन स्थानीय बोईसर पुलिस की मदद से पास के तुंगा अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक कैलिक्स केमिकल एंड फर्मास्युटिकल्स में अचानक ड्रायर के तापमान बढने के बाद हुए विस्फोट में रसायन प्रक्रिया के कार्य कर रहे छः मजदूर गर्म रसायन के चपेट आकर जख्मी हो गये।  घायलों के नाम राजमणि मोर्य, पवन देसले, आदेश चौधरी, निशिकांत चौधरी, संतोष हिंडेलकर और चंदन साह को घायल होने की खबर आ रही है। घायलों को चेहरे और हाथ- पैर पर रसायन की जख्म होने की जानकारी आ रही है। दुर्घटना की खबर मिलते ही अग्निशमन दल अधिकारी और बोईसर पुलिस आननफानन में मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने के लिए मशक्कत में जुट ग...