अमेज़न और फ्लिपकार्ट की त्योहारी बिक्री पर रोक लगाने की मांग, छोटे व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा गरमाया..!

अमेज़न और फ्लिपकार्ट की त्योहारी बिक्री पर रोक लगाने की मांग, छोटे व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा गरमाया..!


नई दिल्ली..! अखिल भारतीय मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने भाजपा नेता और लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल का समर्थन करते हुए अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉम ई-कॉमर्स कंपनियों की त्योहारी बिक्री को रोकने की मांग की है। खंडेलवाल, जो अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के महासचिव भी हैं, ने कहा है कि इन प्लेटफ़ॉर्म की अनैतिक व्यापार प्रथाओं से छोटे और मध्यम खुदरा विक्रेताओं की आजीविका खतरे में पड़ गई है।
हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ मोबाइल निर्माताओं और विक्रेताओं को अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्मों पर तरजीही लाभ दिए जा रहे हैं, जो बाजार में असमानता पैदा कर रहे हैं।
खंडेलवाल ने सरकार से तुरंत कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि इन प्लेटफार्मों द्वारा दी जा रही भारी छूट 'आत्मनिर्भर भारत' की सोच को कमजोर कर सकती है। उनके मुताबिक, यह स्थिति छोटे व्यापारियों के लिए गंभीर चुनौती बन गई है, और उन्हें इस तरह की छूट के साथ प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो रहा है।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी पहले अमेज़न की भारी छूट पर चिंता जताई थी, हालांकि बाद में उन्होंने ई-कॉमर्स की सुविधा को स्वीकार करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ई-कॉमर्स के साथ- साथ पारंपरिक दुकानों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। 

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।