तारापुर की मेर्सस कैलिक्स केमिकल में विस्फोट के बाद लगी आग, चपेट में आये 6 मजदूर..!

तारापुर की मेर्सस कैलिक्स केमिकल में विस्फोट के बाद लगी आग, चपेट में आये 6 मजदूर..!

पालघर..! औद्योगिक क्षेत्र तारापुर के प्लाट नं.एन-102/91 में स्थित मेर्सस कैलिक्स केमिकल एंड फर्मास्युटिकल्स में शुक्रवार दोपहर 1.15 बजे के आसपास कारखाने में चल रहे रासायनिक प्रक्रिया के दौरान विस्फोट के बाद लगी आग के चपेट में आने से छः लोगों की जख्मी होने की खबर है। 
जिन्हें फौरन स्थानीय बोईसर पुलिस की मदद से पास के तुंगा अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक कैलिक्स केमिकल एंड फर्मास्युटिकल्स में अचानक ड्रायर के तापमान बढने के बाद हुए विस्फोट में रसायन प्रक्रिया के कार्य कर रहे छः मजदूर गर्म रसायन के चपेट आकर जख्मी हो गये। 
घायलों के नाम राजमणि मोर्य, पवन देसले, आदेश चौधरी, निशिकांत चौधरी, संतोष हिंडेलकर और चंदन साह को घायल होने की खबर आ रही है। घायलों को चेहरे और हाथ- पैर पर रसायन की जख्म होने की जानकारी आ रही है। दुर्घटना की खबर मिलते ही अग्निशमन दल अधिकारी और बोईसर पुलिस आननफानन में मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने के लिए मशक्कत में जुट गयी। फिलहाल घायलों को ईलाज के लिए चिकित्सक पुरी कोशिश में है। बोईसर पुलिस घटना के कारणों की गहनता से परिक्षण कर रही है

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।