कब होंगे महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव? अगले हफ्ते राज्यों का दौरा करेगा ईसीआई..!

कब होंगे महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव? अगले हफ्ते राज्यों का दौरा करेगा ईसीआई..!

नई दिल्ली..! हरियाणा और जम्मू- कश्मीर में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर होगी। इसके अलावा इस साल महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के चुनाव होने हैं। अनुमान के मुताबिक नवंबर और दिसंबर में यह चुनाव हो सकते हैं। वहीं, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव एक साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। इन सबके बीच खबर यह है कि चुनाव आयोग अगले सप्ताह दोनों राज्यों का दौरा कर उनकी चुनावी तैयारियों का जायजा लेगा। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग 23-24 सितंबर को झारखंड में और 27-28 सितंबर को महाराष्ट्र में रहेगा। पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा में एक साथ चुनाव हुए थे। हालाँकि, इस बार चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में चुनावों को अलग-अलग करने का फैसला किया। पिछली बार झारखंड में विधानसभा चुनाव अलग से हुए थे। हालांकि, इस बार सूत्रों ने संकेत दिया है कि इनका ऐलान महाराष्ट्र के साथ किया जा सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि झारखंड का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है। 
जम्मू-कश्मीर में चुनाव पहले से ही चल रहे हैं जबकि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी में होने वाले हैं। इससे पहले भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। हालाँकि, चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की। इसके लिए चुनाव आयोग ने मौसम और जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए सुरक्षा आवश्यकताओं सहित कई कारणों का हवाला दिया।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।