Posts

हिंदू जनजागृति संस्था ने मनाई सफलता पूर्वक पहली स्थापना दिवस..!

Image
हिंदू जनजागृति संस्था ने मनाई सफलता पूर्वक पहली स्थापना दिवस..!  पालघर..! जिले के औद्योगिक शहर बोईसर प. चित्रालय के समीप पृथ्वी हास्पिटल के पास,बालाजी वैंक्वेट हाँल में मंगलवार दिनांक 28 मई, को सनातनी परंपरा को लेकर आगे बढ़ रही सामाजिक संस्था 'हिंदू जनजागृति संस्था-परिवार' की ओर से बड़े ही हर्षोल्लाह से पहली स्थापना दिवस सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। पहले स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सनातनी संस्कृति पर व्याख्यान और संस्था से जुड़े सनातनियों को उत्साह वर्धन करने आये प्रमुख अतिथि राजराजेश्वरी दिगंबर महंत श्री परमहंस श्री गिरीजी महराज ने अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ द्वीप प्रज्जवलन तथा भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते हुए भगवान्नोमाचारण से कार्यक्रम का शुभारंभ की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम भगवान श्री मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की संगीतमयी स्तुति तदनन्तर श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत संस्था द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक जिम्मेदारी को बोध कराती किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रस्तावना राष्ट्रीय महासचिव अमित बाबू द्वारा प्रस्तुत ...

पालघर स्टेशन के समिप पटरी से उतरी मालगाड़ी..!

Image
पालघर स्टेशन के समिप पटरी से उतरी मालगाड़ी..!  पालघर..! यहां मंगलवार को सायं पश्चिम रेलवे के पालघर स्टेशन पर गुजरात की ओर से मुंबई जाने वाली एक मालगाड़ी के कुछ पांच डिब्बे को प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर पर अचानक से पटरी से उतर जाने की खबर है।  इस दुर्घटना में मालगाड़ी के डिब्बों को पलटने की भी जानकारी मिल रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की अधिकारीक जानकारी सामने नही आयी है। इस हादसे में मुंबई की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें और साधारण गाड़ियां प्रभावित हुई है। जिन्हें जल्दी ही सुचारू रुप से शुरू किये जाने के लिए रेल अधिकारी मौके पर पुरी तनमयता से जुट गये है।  पश्चिम रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सुमित ठाकुर की ओर से 'मंत्र भारत' को दी गयी जानकारी में यह हादसा पालघर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार, 28 मई की शाम कुछ 5.10 बजे के आसपास प्लेटफार्म नं.2 की बताई जा रही है। यह मालगाड़ी गुजरात की ओर से लोहे के क्वायल (बंडल) लदे पनवेल की ओर जा रही थी। जिसके 5 डब्बें पटरी से नीचे उतरने की सूचना है। प्रभावित पटरी को जल्दी ही मरम्मत करके यातायात बहाल कर लिये जाने के युद्वस...

10वीं का रिजल्ट 27 मई को, बढ़ी छात्र-अभिभावकों के दिल की धड़कन..!

Image
10वीं का रिजल्ट 27 मई को, बढ़ी छात्र-अभिभावकों के दिल की धड़कन..! महाराष्ट्र..! महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड ने फरवरी मार्च महीने में आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम कब घोषित किया जाएगा, इसे लेकर एक बड़ी घोषणा की है। बोर्ड द्वारा 21 मई को 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के बाद राज्य के विभिन्न स्कूलों के छात्र और अभिभावक 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है। अब 10वीं का रिजल्ट 27 मई को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट किस वेबसाइट पर देखा जाएगा? 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को अपना परिणाम वेबसाइट mahresult.nic पर मिलेगा। इसके अलावा छात्र कुछ अन्य वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजे डिजीलॉकर के जरिए भी देखे जा सकते हैं। आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। भविष्य में कोई दिक्कत होने पर डिजिलॉकर काम आ सकता है।  सीबीएसई ने कुछ दिन पहले 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे। महाराष्ट्र में, सीबीएसई की तुलना तुलना ...

बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 जुन को ड्राई डे किया गया रद्द..!

Image
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 जुन को ड्राई डे किया गया रद्द..! मुंबई..! बॉम्बे हाई कोर्ट ने बार मालिकों को बड़ी राहत दी है. मुंबई में 4 जून को शराब बिक्री की इजाजत दे दी गई है. मतगणना के दिन ड्राई डे रद्द करने की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद इस मामले में फैसला भी सुना दिया गया है. इस संबंध में फूड एसोसिएशन की ओर से याचिका दायर की गई थी. इस याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला भी सुना दिया गया है. फैसला बार मालिकों के पक्ष में है. ऐसे में बार मालिकों में खुशी का माहौल है. इसके अलावा शराब प्रेमी भी इस नतीजे से खुश होंगे। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मत मतदान हो चुका है. अब वोटों की गिनती 4 जून को होगी. इस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे. इस दिन मुंबई में जिला कलेक्टर द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया था। लेकिन बार मालिकों ने इस पर आपत्ति जताई. इस मामले में आहार संगठन ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।आखिरकार बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है.मतगणना के दिन परिणाम घोषित होने के बाद मुंबई में शराब की बिक्री की...

12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्कर्ष पाण्डेय ने वेक्टर्स अकादमी क्लासेस से प्रथम स्थान कीय हासिल..!

Image
12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्कर्ष पाण्डेय ने वेक्टर्स अकादमी क्लासेस से प्रथम स्थान कीय हासिल..! पालघर..! महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों के बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है. महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं यानी इंटर परीक्षा का परिणाम 21 मई दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया गया है. इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में महाराष्ट्र प्रदेश के पालघर जिले से राकेश पाण्डेय के सुपुत्र उत्कर्ष राकेश पाण्डेय ने वेक्टर्स अकादमी क्लासेस बोईसर शहर से साइंस साइड (विज्ञान संकाय) से 90.83% उत्तीर्ण होकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आप सभी को बतादे कि उत्कर्ष राकेश पाण्डेय तारापुर विदय मंदिर (टी वी एम) जूनियर कॉलेज में अपनी प्रथम कक्षा से लेकर 12वीं की शिक्षा प्राप्त किया है। उत्कर्ष पाण्डेय की मेहनत रंग लाई उत्कर्ष राकेश पाण्डेय ने 600 में से 545 अंक मिले हैं। इस बार महाराष्ट्र बोर्ड इंटर परीक्षा में कुल 93.37% छात्र पास हुए हैं, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 95.44% प्रतिशत जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 91.60% प्रतिशत रहा है।  महाराष्ट्र बोर्ड 12व...

महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 48.66% मतदान..!

Image
महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 48.66% मतदान..! मुंबई..! महाराष्ट्र में सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में सभी 13 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक कुल 48.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम 5 बजे तक मुंबई का मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत को पार करने में विफल रहा। चुनाव आयोग के अनुसार, मुंबई उत्तर में 46.91 प्रतिशत मतदान हुआ; मुंबई उत्तर मध्य में 47.32 प्रतिशत मतदान हुआ, मुंबई उत्तर पूर्व में 48.67 प्रतिशत मतदान हुआ, मुंबई उत्तर पश्चिम में 49.79 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक मुंबई साउथ में 44.22 प्रतिशत के साथ शहर में सबसे कम मतदान हुआ। मुंबई साउथ सेंट्रल में 48.26 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र की सभी 13 सीटों पर हुए मतदान के आंकड़े इस प्रकार हैं। ◾निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता मतदान (%) मुंबई उत्तर 46.91 मुंबई उत्तर पश्चिम 49.79 मुंबई उत्तर पूर्व 48.67 मुंबई उत्तर मध्य 47.32 मुंबई दक्षिण मध्य 48.26 मुंबई साउथ 44.22 धुले 48.81 डिंडोरी 57.06 नासिक 51.16 पालघर 54.32 भिवंडी 48.89 कल्याण 41.70 ठाणे 45.38 मुंबई की छह सीटों पर आज हुए मतदान में कई उद्योगपति...

◾आज 13 लोकसभा सीटों पर मतदान, बनाए कुल 24,579 मतदान केंद्र..!

Image
◾आज 13 लोकसभा सीटों पर मतदान, बनाए कुल 24,579 मतदान केंद्र..! मुंबई..! महाराष्ट्र में पांचवें चरण के तहत राज्य की कुल 13 लोकसभा सीटों पर सोमवार 20 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस चरण का मतदान संपन्न हो जाने के बाद राज्य की सभी 48 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस चरण में कुल 2 करोड़, 46 लाख, 69 हजार 544 मतदाता 264 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिन 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें मुंबई की सभी 6 सीटों उत्तर मुंबई, उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, उत्तर मध्य, दक्षिण मध्य, दक्षिण मुंबई के अलावा ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर, नाशिक, दिंडोरी और धुले शामिल है। मतदान के लिए कुल 24,579 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुंबई महानगर में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। जगह-जगह वाहनों की तलाशी ली जा रही है। मोबाइल ले जाने पर रोक मतदान केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने की मनाही है। ऐसे में बेहतर होगा कि अपना मोबाइल फोन घर रखकर जाएं।  📢 राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम ने कहा मतदान केंद...