पालघर: विप्र फाउंडेशन बोईसर का दीपावली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न, वरिष्ठ ब्राह्मणजनों का किया सम्मान।
पालघर: विप्र फाउंडेशन बोईसर का दीपावली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न, वरिष्ठ ब्राह्मणजनों का किया सम्मान।
अखिलेश चौबे
पालघर। दीपावली के पर्व के उपलक्ष्य में रविवार, 1 नवंबर की शाम जिले के औद्योगिक क्षेत्र तारापुर स्थित मेसर्स आभा टेक्सटाइल्स इंडस्ट्रीज के अतिथि सभागार में विप्र फाउंडेशन, बोईसर की ओर से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में विप्र बंधु शामिल हुए और एक-दूसरे को दीपावली, भैयादूज तथा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना और त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे के साथ मनाने की भावना व्यक्त की। साथ ही एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बने रहने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान औद्योगिक क्षेत्र तारापुर में कार्यरत रहे वरिष्ठ ब्राह्मणजन पं. उदयप्रताप मिश्र और पं. जनार्दन दुबे को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन, बोईसर के प्रमुख ब्रह्मदेव चौबे, मार्गदर्शक रविकांत पाण्डेय, अमरेन्द्र शुक्ला, कुलदीप मिश्रा, वृजेशचंद्र पाण्डेय, रामभुवन त्रिपाठी, श्रवण मिश्रा, कवि अमित दुबे, अखिलेश पाण्डेय, प्रेमशंकर तिवारी, नागेंद्र पाण्डेय, अरविंद शर्मा, हरिओम शरण मिश्र, राकेश पाण्डेय, संदीप जोशी और ओमप्रकाश द्विवेदी सहित अनेक विप्रजन उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment