पालघर: जिले के डहाणू में 24 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, पुराने विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार।
पालघर: जिले के डहाणू में 24 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, पुराने विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के डहाणू तहसील स्थित जांबूगांव के मुहापाड़ा में 24 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में घोलवड़ पुलिस और पालघर स्थानीय अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने युवक की हत्या की थी।
पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को सुबह 3:30 बजे से पहले जांबूगांव, मुहापाड़ा स्थित तीन रास्तों के पास नितीन चंदू पागी (24), निवासी जांबूगांव, मुहापाड़ा, तहसील डहाणू, जिला पालघर, मृत अवस्था में मिले थे। उनके चेहरे पर किसी कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगी थी। नाक और मुंह से खून निकल रहा था तथा दांत भी टूटे हुए थे। इस संबंध में मयूर जयराम मुहा (27), निवासी जांबूगांव, मुहापाड़ा की सूचना पर घोलवड़ पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु क्रमांक 19/2026 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 194 के अनुसार मामला दर्ज किया गया था।
आकस्मिक मृत्यु की जांच के दौरान सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अज्ञात हथियार से सिर पर वार कर नितीन पागी की हत्या की थी। इसके बाद 2 नवंबर 2026 को घोलवड़ पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 162/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103(1) के अंतर्गत हत्या का मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पालघर पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन और निर्देश पर घोलवड़ पुलिस थाने तथा पालघर स्थानीय अपराध शाखा की संयुक्त जांच टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आंतेश मदन वरठा (20), निवासी जांबूगांव, मुहापाड़ा, तहसील डहाणू; अमोल सुंदर दांडेकर (20) और अनिरुद्ध अनिल दोडका (21), दोनों निवासी जलवाई, दांडेकरपाड़ा, तहसील डहाणू, जिला पालघर के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में पुराने विवाद के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
इस मामले की आगे की जांच घोलवड़ पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप कहाले कर रहे हैं।
यह कार्रवाई पालघर पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, डहाणू विभाग की उपविभागीय पुलिस अधिकारी निशा जाधव तथा बोईसर विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश बैसाने के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में घोलवड़ पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप कहाले, पालघर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील, सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश शिंदे, उपनिरीक्षक स्वप्नील सावंतदेसाई, डहाणू पुलिस थाने के उपनिरीक्षक किर्तीकुमार गायकवाड, उपनिरीक्षक विशाल पवार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्णा पवार, पुलिस हवलदार ज्योतिष कोठारी, हितेश किणी, सखाराम वाकडे, खांडवी तथा पुलिस कांस्टेबल शेख और परेश मिस्त्री सहित पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Comments
Post a Comment