मुंबई: महाराष्ट्र में सूखे चारे की कीमत 12 और साइलेज की 8 रुपये प्रति किलो तय।
मुंबई: महाराष्ट्र में सूखे चारे की कीमत 12 और साइलेज की 8 रुपये प्रति किलो तय।
अखिलेश चौबे
मुंबई। महाराष्ट्र में संभावित चारा संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार ने सूखे चारे की अधिकतम कीमत 12 रुपये और साइलेज की 8 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की है। ये दरें परिवहन खर्च से अलग होंगी। पशुपालन मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया कि राज्य के 304 तालुकों में सूखा घोषित होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
सरकार ने चारे की गुणवत्ता के मानक भी तय किए हैं। सूखे चारे में नमी अधिकतम 15 प्रतिशत होनी चाहिए, जबकि साइलेज में नमी 62 से 70 प्रतिशत और कच्चा प्रोटीन कम से कम 7 प्रतिशत होना आवश्यक है। चारा फफूंद, कीड़ों और मिट्टी से मुक्त होना चाहिए। ज्वार और बाजरा के चारे को प्राथमिकता दी जाएगी।
निर्धारित दरें सूखे की घोषित अवधि तक लागू रहेंगी। पंकजा मुंडे ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य पशुधन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चारा उपलब्ध कराना तथा सूखे की स्थिति में किसानों और पशुपालकों को राहत देना है।
Comments
Post a Comment