मुंबई: 1 से 30 नवंबर तक चलेगा पांचवां राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान।

मुंबई: 1 से 30 नवंबर तक चलेगा पांचवां राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान।

अखिलेश चौबे 
मुंबई। केंद्र सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से 1 से 30 नवंबर 2026 तक देश के 2,000 शहरों और जिलों में पांचवां राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान चलाया जाएगा।
अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभाग के अवर सचिव दीपक गुप्ता ने मुंबई स्थित भुगतान एवं लेखा कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने लेखा अधिकारी प्रगति धनावडे सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पेंशन शाखा और पेंशन सहायता कक्ष का भी निरीक्षण किया।
‘जीवन प्रमाण’ प्रणाली के माध्यम से पेंशनधारक आधार आधारित बायोमेट्रिक या चेहरे की पहचान की सुविधा से मोबाइल पर ही डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार कर जमा कर सकते हैं। इससे बैंक या कोषागार कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।
प्रगति धनावडे ने राज्य के सभी पेंशनधारकों और पारिवारिक पेंशनधारकों से डिजिटल सुविधा का लाभ उठाकर समय पर जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।