पालघर: नवरात्रि के सप्तम दिवस पर आजाद नगर पहुंचे विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी, किए मां कालरात्रि के दर्शन।

पालघर: नवरात्रि के सप्तम दिवस पर आजाद नगर पहुंचे विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी, किए मां कालरात्रि के दर्शन। 

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले में शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस पर शनिवार को विप्र फाउंडेशन, बोईसर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आजाद नगर (डीजे वाडी) सार्वजनिक नवरात्रि उत्सव मंडल में पहुंचकर मां कालरात्रि के दर्शन किए। इस अवसर पर धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस धार्मिक अवसर पर विप्र फाउंडेशन के संस्थापक ब्रह्मदेव चौबे, मार्गदर्शक रविकांत पाण्डेय और वरिष्ठ सभासद रामभुवन त्रिपाठी सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मां कालरात्रि के दर्शन कर महाआरती में सहभागिता की और नवरात्रि के पावन पर्व पर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
आजाद नगर (डीजे वाडी) सार्वजनिक नवरात्रि उत्सव मंडल की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। मंडल के प्रमुख राकेश पाण्डेय और संदीप जोशी ने विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और माता का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।
शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है। मां कालरात्रि को नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाली तथा अपने भक्तों को निर्भयता प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। 
विप्र फाउंडेशन, बोईसर के पदाधिकारियों की इस सहभागिता से नवरात्रि उत्सव के प्रति श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का भाव देखने को मिला। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक आस्था को मजबूत करने का संदेश भी सामने आया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।