पालघर: बोईसर में दूसरे वर्ष आयोजित होगा ‘नवरंग बोईसर-2026’ गरबा उत्सव, 5,000 लोगों की क्षमता वाला सभागार तैयार।लाइव ऑर्केस्ट्रा, लकड़ी का मंच, स्टेडियम जैसी बैठक व्यवस्था और फूड जोन होंगे आकर्षण।
पालघर: बोईसर में दूसरे वर्ष आयोजित होगा ‘नवरंग बोईसर-2026’ गरबा उत्सव, 5,000 लोगों की क्षमता वाला सभागार तैयार।
लाइव ऑर्केस्ट्रा, लकड़ी का मंच, स्टेडियम जैसी बैठक व्यवस्था और फूड जोन होंगे आकर्षण।
अखिलेश चौबे
पालघर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नवरंग फाउंडेशन की ओर से लगातार दूसरे वर्ष औद्योगिक शहर बोईसर में ‘नवरंग बोईसर-2026’ गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बोईसर पश्चिम स्थित सर्कस ग्राउंड में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर रविवार, 4 अक्टूबर को चित्रालय स्थित न्यू सरोवर होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें नवरंग फाउंडेशन के आयोजकों ने उत्सव की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
आयोजकों ने बताया कि ‘नवरंग बोईसर उत्सव’ में गरबा प्रेमियों और दर्शकों के मनोरंजन के लिए लाइव ऑर्केस्ट्रा की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही लकड़ी का मंच, स्टेडियम जैसी बैठक व्यवस्था और फूड जोन भी उपलब्ध रहेंगे। उत्सव में प्रतिदिन आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों के अनुसार, गरबा प्रेमियों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए 5,000 लोगों की क्षमता वाला सभागार तैयार किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों से संबंधित सवालों पर आयोजकों ने बताया कि आयोजन स्थल पर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इनमें एंबुलेंस, मोबाइल शौचालय, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा वाहनों की पार्किंग के लिए सुनियोजित व्यवस्था शामिल है। आयोजकों ने कहा कि उत्सव के दौरान लोगों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।
नवरंग फाउंडेशन की ओर से सामाजिक जिम्मेदारी के तहत जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एक निर्धारित धनराशि वितरित करने की भी जानकारी दी गई। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद प्रभावित लोगों की सहायता करने का उद्देश्य रखा गया है।
इस पत्रकार वार्ता में नवरंग फाउंडेशन, बोईसर के प्रमुख पदाधिकारी प्रभाकर राउल, निलम संखे, संजय पाटील, अशोक वड़े, सचिन लोखंडे, समीर मोरे, मनोज अधिकारी, अल्पेश मोरे, चंद्रकांत जाधव, अतुल देसाई, देवेश देशमुख, प्रशांत राऊत, प्रशांत संखे, दिनेश वड़े, शुभम वड़े, आशिष संखे, राम नायकुडे, आशिष ठाकुर, गणेश संखे और सुनीकेत पाटील उपस्थित रहे।
नवरंग फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह गरबा उत्सव नवरात्रि के दौरान बोईसर के नागरिकों और गरबा प्रेमियों के लिए मनोरंजन एवं सांस्कृतिक उत्साह का प्रमुख आकर्षण बनने की तैयारी में है।
Comments
Post a Comment