पालघर: महाराष्ट्र राज्य नाट्य स्पर्धेचे बिगुल वाजले, २५ सितंबर तक ऑनलाइन प्रवेशिका।

पालघर: महाराष्ट्र राज्य नाट्य स्पर्धेचे बिगुल वाजले, २५ सितंबर तक ऑनलाइन प्रवेशिका।

अखिलेश चौबे 
पालघर। महाराष्ट्र की समृद्ध नाट्य परंपरा को नई ऊर्जा देने वाली महाराष्ट्र राज्य नाट्य स्पर्धा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सांस्कृतिक कार्य संचालनालय की ओर से १६ नवंबर २०२६ से शुरू होने वाली हौशी मराठी, हिंदी, संगीत और संस्कृत राज्य नाट्य स्पर्धाओं के साथ बालनाट्य तथा दिव्यांग बालनाट्य स्पर्धाओं के लिए प्रवेशिकाएं आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक नाट्य संस्थाओं को २५ सितंबर २०२६ तक ऑनलाइन प्रवेशिका जमा करनी होगी।
सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशिष शेलार और सांस्कृतिक कार्य विभाग के सचिव किरण कुलकर्णी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली यह स्पर्धा राज्य के हौशी कलाकारों, निर्देशकों, तकनीकी विशेषज्ञों और नाट्य संस्थाओं के लिए अपनी कला प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच होगी। इस वर्ष २३वीं महाराष्ट्र राज्य बालनाट्य स्पर्धा की प्राथमिक फेरी दिसंबर २०२६ से राज्य के १० केंद्रों पर होगी, जबकि ६५वीं हौशी हिंदी, संगीत और संस्कृत नाट्य स्पर्धा की अंतिम फेरी दिसंबर से अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
पंजीकृत हौशी नाट्य संस्थाओं तथा पिछले वर्ष राज्य नाट्य स्पर्धा में भाग लेने वाली संस्थाओं के लिए निर्धारित प्रवेशिका और स्पर्धा के नियम mahanatyaspardha.com पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। प्रवेशिका आवश्यक दस्तावेजों के साथ २५ सितंबर तक जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित अवधि के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेशिका स्वीकार नहीं की जाएगी।
स्पर्धा के लिए चयनित संस्था द्वारा शासन द्वारा निर्धारित केंद्र और तारीख पर नाट्य प्रयोग प्रस्तुत नहीं करने पर प्रवेशिका के साथ जमा अनामत राशि सरकारी कोष में जमा की जाएगी। साथ ही स्पर्धा के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली संस्था को स्पर्धा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
सांस्कृतिक कार्य संचालनालय के संचालक प्रशांत खेडेकर ने राज्य की अधिकाधिक नाट्य संस्थाओं से इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में भाग लेकर महाराष्ट्र की समृद्ध नाट्य परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।