पालघर: ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र, पास्थल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम।हार्मनी हॉल में सजी आकर्षक श्रीकृष्ण झांकी; नृत्य, गीत और भजन प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ वातावरण।

पालघर: ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र, पास्थल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम।
हार्मनी हॉल में सजी आकर्षक श्रीकृष्ण झांकी; नृत्य, गीत और भजन प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ वातावरण।

अखिलेश चौबे 
पालघर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र, द्वारा शुक्रवार को जिले के पास्थल की ओर से हार्मनी हॉल में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बी.के. हीरल दीदी और बी.के. आशा दीदी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि अपने भीतर पवित्रता, प्रेम, शांति, दिव्यता और दैवी संस्कारों को जागृत करने का अवसर भी है। श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक और श्रेष्ठ परिवर्तन ला सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट आसू सिंघल, मूनलाइट इंडस्ट्रीज के निदेशक एस.के. सिंघ तथा भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम के सेवानिवृत्त कार्यकारी निदेशक सुधीर शेलके उपस्थित रहे। वहीं रोटरी क्लब बोईसर-तारापुर के तत्कालीन अध्यक्ष रामनारायण गोयल तथा पूर्व अध्यक्ष जगदीश भूते ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं बड़ों ने विभिन्न नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। रोटेरियन बी.के. गोपाल पाटील ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय पर्वों एवं त्योहारों के आध्यात्मिक महत्व को समझाने तथा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया।

ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र, पास्थल की ओर से समय-समय पर ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। केंद्र में जीवन में श्रेष्ठ परिवर्तन लाने के उद्देश्य से निःशुल्क राजयोग प्रशिक्षण भी दिया जाता है। केंद्र के अनुसार वर्तमान भागदौड़, तनाव और अशांति के बीच राजयोग आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच तथा आंतरिक शक्ति विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।