पालघर: धोखाधड़ी प्रकरण में मामला दर्ज होने के बाद बहुजन एकता संगठन ने आंदोलन स्थगित किया।विलास पिलेना को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ३ सितंबर को प्रस्तावित था आंदोलन।
पालघर: धोखाधड़ी प्रकरण में मामला दर्ज होने के बाद बहुजन एकता संगठन ने आंदोलन स्थगित किया।
विलास पिलेना को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ३ सितंबर को प्रस्तावित था आंदोलन।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के डहाणू तालुका के ऐना गांव निवासी विलास पिलेना के कथित धोखाधड़ी प्रकरण में न्याय दिलाने की मांग को लेकर बहुजन एकता संगठन ने ३ सितंबर को आंदोलन की चेतावनी दी थी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईनाथ रावते एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कपिल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन तथा पालघर जिला अध्यक्ष अनिल हाडळ की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यह आंदोलन प्रस्तावित था।
आंदोलन की चेतावनी के बाद डहाणू पुलिस प्रशासन ने ३१ अगस्त २०२६ को संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद संगठन ने फिलहाल प्रस्तावित आंदोलन वापस लेते हुए उसे स्थगित करने का निर्णय लिया है।
संगठन की ओर से मांग की गई थी कि विलास पिलेना को न्याय मिले और प्रकरण में शामिल दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। मामला दर्ज होने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, बहुजन एकता संगठन ने स्पष्ट किया है कि आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर उसकी नजर बनी रहेगी।5
Comments
Post a Comment