पालघर: वाणगांव के निर्वाचित सदस्य अक्षय धोडी समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल, कैप्टन सत्यम ठाकुर के नेतृत्व में हुआ प्रवेश।

पालघर: वाणगांव के निर्वाचित सदस्य अक्षय धोडी समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल, कैप्टन सत्यम ठाकुर के नेतृत्व में हुआ प्रवेश। 

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के डहाणू तहसील के अंतर्गत वाणगांव ग्राम पंचायत के निर्वाचित भाजपा सदस्य अक्षय धोडी ने अपने सहयोगियों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। वाणगांव स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित दल प्रवेश कार्यक्रम पालघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकुर के नेतृत्व तथा डहाणू तालुका कांग्रेस अध्यक्षा वर्षा वायडा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अक्षय धोडी एवं उनके सहयोगियों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया गया। दल प्रवेश के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद अक्षय धोडी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व तथा पालघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकुर की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर आगे कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अक्षय धोडी और उनके सहयोगियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कैप्टन सत्यम ठाकुर ने कहा कि अक्षय धोडी का कांग्रेस में प्रवेश केवल एक व्यक्ति का दल प्रवेश नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि युवा शक्ति कांग्रेस की विचारधारा की ओर आकर्षित हो रही है।
उन्होंने अक्षय धोडी को साहसी और युवा नेता बताते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लेना उनके राजनीतिक साहस और अपने विचारों के प्रति विश्वास को दर्शाता है।
कैप्टन सत्यम ठाकुर ने आगे कहा कि राहुल गांधी के प्रगति, सामाजिक सद्भाव और समावेशी राजनीति के विचार आज के युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अक्षय धोडी और उनके सहयोगियों के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।
दल प्रवेश कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा अक्षय धोडी के सहयोगी उपस्थित रहे। अक्षय धोडी और उनके सहयोगियों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद वाणगांव तथा डहाणू तहसील के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।