पालघर: बोईसर में धूमधाम से मनाया गया दहीहंडी उत्सव, गोविंदा टीमों ने दिखाया दमखम।रिमझिम बारिश के बीच देर रात तक चला उत्सव; विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं की दहीहंडियों में रही कड़ी प्रतिस्पर्धा।

पालघर: बोईसर में धूमधाम से मनाया गया दहीहंडी उत्सव, गोविंदा टीमों ने दिखाया दमखम।
रिमझिम बारिश के बीच देर रात तक चला उत्सव; विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं की दहीहंडियों में रही कड़ी प्रतिस्पर्धा।

अखिलेश चौबे 
पालघर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार, ५ सितंबर २०२६ को औद्योगिक शहर बोईसर में दहीहंडी उत्सव उमंग, उल्लास और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। रिमझिम बारिश के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयोजित भव्य दहीहंडी समारोहों में गोविंदा टीमों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया और विजेता टीमों ने आकर्षक पुरस्कार अपने नाम किए।
उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, एंबुलेंस सेवा और पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच गोविंदा टीमों ने पहले मानव पिरामिड बनाकर सलामी दी और इसके बाद हवा में लहराती मटकियों को फोड़ने के लिए जोरदार मुकाबला किया। देर शाम तक विभिन्न आयोजन स्थलों पर दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। भाजपा-बोईसर, शिवसेना (शिंदे गुट) के शिव सम्राट प्रतिष्ठान, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना तथा लगातार २३वें वर्ष दहीहंडी आयोजित करने वाली शिवशक्ति सामाजिक संगठन की ओर से भव्य आयोजन किए गए।
गोविंदाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक पदाधिकारी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण के दौरान भाजपा जिला महासचिव अशोक सदु वडे, अहमद खान, तुषार साबू, मुकलेश गिरी, जिला युवती आघाड़ी की सालोनी रू. संखे और रूपाली आ. संखे, शिवसेना (शिंदे गुट) की उप जिला प्रमुख निलम संखे, मुकेश पाटिल और शहर प्रमुख अतुल देसाई, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मनोज संखे (बॉब) तथा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उप जिलाध्यक्ष विशाल जाधव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं शिवशक्ति सामाजिक संगठन की ओर से प्रमुख संजय जे. पाटील, डिमेलो सर, मिलिंद वड़े, गजानन देशमुख, प्रो. संजय घरत, महेंद्र भोणे और श्याम संखे ने अतिथियों के साथ विजेता गोविंदा टीमों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए और उन्हें बधाई दी। बारिश के बावजूद गोविंदा टीमों और दर्शकों का उत्साह पूरे आयोजन के दौरान बना रहा। दहीहंडी उत्सव ने बोईसर में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकजुटता का वातावरण भी कायम किया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।