पालघर: हरिदया फाउंडेशन ने आंगनवाड़ी के नन्हे विद्यार्थियों में वितरित किए रेनकोट एवं शैक्षणिक सामग्री।
पालघर: हरिदया फाउंडेशन ने आंगनवाड़ी के नन्हे विद्यार्थियों में वितरित किए रेनकोट एवं शैक्षणिक सामग्री।
अखिलेश चौबे
पालघर। हरिदया फाउंडेशन (पंजीकृत) के तत्वावधान में जिले के बोईसर स्थित नागझरी के डिग्गीपाड़ा आंगनवाड़ी में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं के लिए सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी के बच्चों को रेनकोट वितरित किए गए तथा उनके शैक्षणिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूल उपयोगी शैक्षणिक सामग्री भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान हरिदया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव ने उपस्थित बच्चों के अभिभावकों को शपथ दिलाई कि वे अपने बच्चों को उत्तम शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य एवं संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराएंगे तथा पालघर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए एक जागरूक, शिक्षित और सशक्त नई पीढ़ी के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देंगे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. राजेश यादव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना हरिदया फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से रेनकोट वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी फाउंडेशन समाजहित और बाल कल्याण से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डिग्गीपाड़ा आंगनवाड़ी की प्रमुख श्रीमती सायली संखे का विशेष योगदान रहा। उनके अथक प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस सेवा कार्यक्रम में हरिदया फाउंडेशन के कार्यकर्ता विजय पाटिल, रविंद्र यादव, तितर मुखिया, शिवाजी तथा मुकेश सहित अनेक गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने फाउंडेशन द्वारा बच्चों के हित में किए जा रहे इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
Comments
Post a Comment