पालघर: शिरगांव के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, पालघर जिला अध्यक्ष भरतभाई राजपूत की उपस्थिति में हुआ भव्य प्रवेश।
पालघर: शिरगांव के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, पालघर जिला अध्यक्ष भरतभाई राजपूत की उपस्थिति में हुआ भव्य प्रवेश।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के शिरगांव क्षेत्र के युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह पक्ष प्रवेश समारोह 31 जुलाई 2026 को दहानू रोड के रामवाड़ी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी, पालघर जिला अध्यक्ष भरतभाई राजपूत की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पार्थ मोरे, अनिकेत राऊत, शुभम पाटील, अक्षय पाटील, रवींद्र पाठारे, नयन पाटील, दिपराज पाटील, सौरव राऊत, प्रज्योत पाटील, गुरु राऊत, भागेश ठाकूर, योगेश पाटील, कुणाल पिंपळे, प्रथमेश राऊत, हर्ष राऊत, तुषार पाटील, कुंदन चुरी तथा नीरज राऊत ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में भाजपा पालघर उपजिला अध्यक्ष जगदीशभाई राजपूत, नगरसेवक रमेश काकड़ तथा रोहीटन झाईवाला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नवप्रवेशित युवाओं का पुष्पगुच्छ एवं पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर पालघर जिला अध्यक्ष भरतभाई राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, समाजहित और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने नवप्रवेशित युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिरगांव के युवाओं के पार्टी से जुड़ने से क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा युवाओं की भागीदारी से जनसेवा और संगठन विस्तार को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम का समापन सभी नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं के स्वागत, अभिनंदन एवं संगठन को मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में शिरगांव क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा तथा अधिक से अधिक युवा राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के उद्देश्य से संगठन से जुड़ेंगे।
Comments
Post a Comment