पालघर: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का संगठन विस्तार, पवन उपाध्याय को सौंपी जिला सचिव की जिम्मेदारी।

पालघर: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का संगठन विस्तार, पवन उपाध्याय को सौंपी जिला सचिव की जिम्मेदारी।

अखिलेश चौबे 
पालघर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर भारतीय मोर्चा, पालघर जिला इकाई ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में संगठन विस्तार करते हुए पवन उपाध्याय को जिला सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भाजपा के संगठनात्मक विस्तार अभियान के तहत की गई है। पवन उपाध्याय वर्तमान में राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ में महाराष्ट्र प्रदेश मिडिल प्रभारी के रूप में भी दायित्व निभा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति भाजपा पालघर जिला अध्यक्ष भरत राजपूत के मार्गदर्शन में तथा भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, पालघर जिला अध्यक्ष आर. बी. सिंह के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि पवन उपाध्याय अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली के बल पर उत्तर भारतीय मोर्चा को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
जिला सचिव नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पवन उपाध्याय का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा संगठन का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
भाजपा नेतृत्व का कहना है कि पार्टी की विचारधारा, नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए पवन उपाध्याय संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी के जनसंपर्क अभियान को गति देने का कार्य करेंगे। साथ ही वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकासोन्मुखी नीतियों और पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, पालघर जिला अध्यक्ष आर. बी. सिंह ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें विश्वास है कि पवन उपाध्याय पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करेंगे तथा पार्टी के विस्तार, संगठन सुदृढ़ीकरण और जनसंपर्क अभियानों को नई गति देंगे। उन्होंने पवन उपाध्याय के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।