पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर ने डॉक्टर्स डे पर आयोजित किया महा रक्तदान शिविर, 97 यूनिट रक्त संग्रहित।

पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर ने डॉक्टर्स डे पर आयोजित किया महा रक्तदान शिविर, 97 यूनिट रक्त संग्रहित।

अखिलेश चौबे 
पालघर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर पालघर जिले के औद्योगिक नगर बोईसर स्थित टीमा हॉल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर द्वारा तारापुर इंडस्ट्रीज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (टीमा) तथा पालघर तालुका मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन (एमपीए) के सहयोग से एक विशाल महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा को समर्पित इस शिविर में महाराष्ट्र ब्लड सेंटर, पालघर ने कुल 97 यूनिट रक्त संग्रहित किया। रक्तदान शिविर को उद्योग जगत, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों तथा नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

रक्तदान शिविर का आयोजन टीमा के अध्यक्ष डी. के. राउत, पालघर तालुका मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास पाटिल तथा रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वैश्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में औद्योगिक क्षेत्र की अनेक इकाइयों ने भाग लिया, जिनमें गंगवाल फाउंडेशन के 52 रक्तदाताओं ने सर्वाधिक रक्तदान कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न और पौष्टिक आहार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा समाजहित में किए गए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अभियान में रोटरी क्लब के कई सदस्यों ने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इनमें रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वैश्य, पास्ट प्रेसिडेंट राजेश सामंत, डॉ. दर्शन खांडेजोड़, स्मिता जाधव, विनोद पाटणकर, गौरव यादव तथा पंकज उपाध्याय के नाम प्रमुख रूप से शामिल रहे।

शिविर की सफलता का श्रेय आयोजन समिति की पूरी टीम को जाता है। विशेष रूप से यूथ डायरेक्टर डॉ. पराग कुलकर्णी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं पास्ट इंस्पायर प्रेसिडेंट राम नारायण गोयल, राकेश आचार्य, अनिल जगदाले, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मुकेश भाटिया तथा संतोष बंग ने अथक परिश्रम कर इस आयोजन को सफल बनाया। इसके अलावा अनेक गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रक्त संग्रहण का कार्य महाराष्ट्र ब्लड सेंटर, पालघर की प्रभारी तेजल मैडम के निर्देशन में विशेषज्ञ टीम द्वारा पूरी सावधानी और कुशलता के साथ संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की ओर से रमेश मित्तल, किशोर महाले, स्वामीनाथ पाण्डेय, संदीप राऊत, जगदीश भूते, विलास शाहपुरे, वैशाली शिंदे, पूर्व इंस्पायर सचिव शैलेश अग्रवाल, कमलेश हमबीरे, कौशल श्रीवास्तव, रत्ना सिंह, शानू ठाकुर, डॉ. सोनम खांडेजोड़, रमेश पंडा तथा क्लब सचिव रेखेश जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं पालघर तालुका मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष डॉ. विकास पाटिल, सचिव मोहित पंडित, डॉ. अरुण घरत तथा डॉ. गीता राजू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित यह महा रक्तदान शिविर सामाजिक उत्तरदायित्व, मानव सेवा और जनजागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के जनहितकारी अभियान भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।