पालघर: बाबाजी काठोले के जन्मदिन पर प्रशांत संखे ने 500 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग।

पालघर: बाबाजी काठोले के जन्मदिन पर प्रशांत संखे ने 500 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग।

अखिलेश चौबे 
पालघर। भाजपा वरिष्ठ नेता बाबाजी काठोले के जन्मदिन के अवसर पर समाजोपयोगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पालघर जिला उपाध्यक्ष प्रशांत आत्माराम संखे ने जव्हार तालुका की सारसून ग्राम पंचायत के लगभग 500 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए।
सारसून ग्राम पंचायत को सांसद हेमंत सवरा ने आदर्श ग्राम के रूप में दत्तक लिया है। विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल बैग प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।
इस अवसर पर प्रशांत आत्माराम संखे ने कहा कि विद्यार्थियों के चेहरे पर दिखाई देने वाली मासूम मुस्कान और संतोष ही इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए, ताकि जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें।
उन्होंने बाबाजी काठोले को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही कहा कि उनके जन्मदिन पर समाजहित से जुड़े कार्य करना प्रेरणादायक परंपरा है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
इस समाजोपयोगी पहल की स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयास न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज में सेवा और शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।