पालघर: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर किसान कर्जमुक्ति योजना: पालघर के पात्र किसानों की सूची जारी।
पालघर: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर किसान कर्जमुक्ति योजना: पालघर के पात्र किसानों की सूची जारी।
अखिलेश चौबे
पालघर। पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर किसान कर्जमुक्ति योजना के अंतर्गत पालघर जिले के पात्र किसानों की ग्रामवार सूची प्राप्त हो गई है। जिला उपनिबंधक, सहकारी संस्था कार्यालय के अनुसार इन सूचियों को सेवा सहकारी संस्थाओं, ग्राम पंचायत कार्यालयों, जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक की शाखाओं तथा आपले सरकार सेवा केंद्रों पर प्रकाशित किया जाएगा।
प्रशासन ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम आपले सरकार सेवा केंद्र पर जाकर शीघ्र आधार प्रमाणीकरण (आधार ऑथेंटिकेशन) की प्रक्रिया पूरी करें। आधार सत्यापन पूर्ण होते ही पात्र किसानों को योजना के अंतर्गत कर्जमुक्ति का लाभ प्रदान किया जाएगा।
जिले में पात्र किसानों की संख्या इस प्रकार है— दहानू: 2,654, तलासरी: 629, मोखाड़ा: 2,440, विक्रमगढ़: 1,108, वसई: 87, वाडा: 1,235, जव्हार: 1,138 तथा पालघर: 1,108।
जिला उपनिबंधक, सहकारी संस्था, पालघर ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सभी पात्र किसानों से समय पर आधार प्रमाणीकरण कर शासन की इस महत्वपूर्ण कर्जमुक्ति योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।
Comments
Post a Comment