पालघर: भारतीय डाक विभाग ने पालघर में शुरू की 'पार्सल पिकअप' सेवा, अब एक फोन कॉल पर घर या कार्यालय से होगा पार्सल संग्रह।

पालघर: भारतीय डाक विभाग ने पालघर में शुरू की 'पार्सल पिकअप' सेवा, अब एक फोन कॉल पर घर या कार्यालय से होगा पार्सल संग्रह।

अखिलेश चौबे 
पालघर। ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक, तेज और आधुनिक डाक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग के पालघर डाक मंडल ने 'पार्सल पिकअप' सेवा प्रारंभ की है। इस नई सुविधा के माध्यम से अब नागरिकों, व्यापारियों और उद्यमियों को पार्सल भेजने के लिए डाकघर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल एक फोन कॉल पर डाक विभाग का कर्मचारी ग्राहक के घर, कार्यालय या दुकान पहुंचकर पार्सल एकत्र करेगा।
डाक विभाग के अनुसार यह सेवा देश के भीतर तथा विदेशों में पार्सल भेजने के लिए उपलब्ध रहेगी। विभाग का उद्देश्य ग्राहकों को सुरक्षित, त्वरित और विश्वसनीय पार्सल सेवा उपलब्ध कराना है, जिससे उनका समय और खर्च दोनों की बचत हो सके।
इसके साथ ही ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पालघर मुख्य डाकघर, मीरा रोड, वसई रोड, विरार, भाईंदर तथा वाडा डाकघर में नाममात्र शुल्क पर पार्सल पैकेजिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे ग्राहक अपने पार्सल को सुरक्षित पैक कर आसानी से देश-विदेश में भेज सकेंगे।
डाक विभाग द्वारा शुरू की गई इस सेवा के अंतर्गत घर या कार्यालय से पार्सल संग्रह, सुरक्षित पैकेजिंग, किफायती शुल्क, त्वरित पार्सल प्रेषण तथा देश-विदेश तक विश्वसनीय वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विभाग का मानना है कि व्यापक डाक नेटवर्क के कारण यह सेवा आम नागरिकों के साथ-साथ ऑनलाइन व्यापार करने वाले व्यवसायियों और उद्यमियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
पालघर डाक मंडल के अधीक्षक भरत पवार ने बताया कि भारतीय डाक विभाग समय की आवश्यकता के अनुरूप अपनी सेवाओं का निरंतर आधुनिकीकरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पालघर जिले के नागरिकों, व्यापारियों और उद्यमियों से इस नई सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
डाक विभाग ने बताया कि 'पार्सल पिकअप' सेवा का लाभ लेने के लिए इच्छुक ग्राहक मोबाइल नंबर 73910 61885 पर संपर्क कर सकते हैं। एक फोन कॉल के बाद डाक कर्मचारी निर्धारित स्थान पर पहुंचकर पार्सल का संग्रह करेंगे, जिससे ग्राहकों को डाकघर तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।