पालघर: शिवसेना (उबाठा) के बोईसर शाहर उपप्रमुख महेश सुतार समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, संगठन को मिली नई ताकत।

पालघर: शिवसेना (उबाठा) के बोईसर शाहर उपप्रमुख महेश सुतार समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, संगठन को मिली नई ताकत।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले की राजनीति में मंगलवार को उस समय नई हलचल देखने को मिली, जब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के बोईसर शहर उपप्रमुख रहे महेश चंद्रकांत सुतार ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस राजनीतिक घटनाक्रम को जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह पक्ष प्रवेश कार्यक्रम 7 जुलाई 2026 को डहाणू के रामवाड़ी स्थित भाजपा पालघर जिला अध्यक्ष भरत राजपूत के कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान महेश चंद्रकांत सुतार के साथ नितीन वलवी, मुकेश बिरादर, नीलिमा वलवी, मीना विजय नायर, विनोद नायर, अभिजीत बहुरा तथा मनीष बिरादर ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए राष्ट्रहित, संगठन और विकास के विचारों के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भरत राजपूत ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा की विचारधारा पर कार्य करने वाली पार्टी है तथा नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महासचिव अशोक वडे, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत, अंकुर राऊत, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, विजय वैद्य, बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोणे, युवा मंडल अध्यक्ष आनंद धोडी, पूर्व जिला परिषद सदस्य चेतन धोडी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बोईसर क्षेत्र में महेश सुतार और उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होना आगामी स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर प्रभाव डाल सकता है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।