पालघर: जिले में नए आधार सेवा केंद्र का होगा शुभारंभ, आधार नामांकन और संशोधन सेवाएं होंगी अधिक सुलभ।

पालघर: जिले में नए आधार सेवा केंद्र का होगा शुभारंभ, आधार नामांकन और संशोधन सेवाएं होंगी अधिक सुलभ।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर अधिक सुगमता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई द्वारा पालघर में नए आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। इस केंद्र के प्रारंभ होने से आधार नामांकन, विवरण संशोधन तथा अन्य आवश्यक सेवाएं नागरिकों को पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी।
शुभारंभ समारोह 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। मीडिया प्रतिनिधियों के लिए सुबह 9:45 बजे तक पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।
यह कार्यक्रम कंचन इम्पीरियल, प्रथम तल, दुकान क्रमांक 104 एवं 105, विष्णु नगर, पालघर-401404 में आयोजित होगा।
समारोह में पालघर की जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई के निदेशक कर्नल अक्षय यादव भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यूआईडीएआई के अनुसार, नए आधार सेवा केंद्र के माध्यम से आधार का नया नामांकन, आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरणों का संशोधन तथा आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं प्राप्त होंगी।
कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में मीडिया समन्वय और अन्य जानकारी के लिए आईईसी प्रबंधक अर्चना गंगावणे को अधिकृत किया गया है। यूआईडीएआई ने मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इस महत्वपूर्ण पहल का साक्षी बनने का आमंत्रण दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।