पालघर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (बोईसर मंडल) में चिराग पाटिल को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त।
पालघर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (बोईसर मंडल) में चिराग पाटिल को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त।
अखिलेश चौबे
पालघर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन विस्तार अभियान के तहत युवा समाजसेवी चिराग नरेश पाटिल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा, बोईसर मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 24 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
निर्णय भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के निर्देश तथा भारतीय जनता पार्टी, पालघर जिला अध्यक्ष भरत राजपूत के मार्गदर्शन में लिया गया है। यह नियुक्ति बोईसर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं सरपंच आनंद प्रकाश धोडी द्वारा जारी किया गया, जिसमें चिराग पाटिल की पार्टी के प्रति निष्ठा, ईमानदार कार्यशैली तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का उल्लेख किया गया है।
बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोणे के नेतृत्व में युवा मोर्चा की कार्यकारिणी को और अधिक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी चिराग पाटिल को सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर अनुशासन, संगठनात्मक मजबूती तथा जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि चिराग पाटिल के नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को भी गति मिलेगी।
Comments
Post a Comment