पालघर: आषाढ़ी एकादशी पर निकली भगवान विठ्ठल की भव्य पालकी यात्रा, सेवा आश्रम विद्यालय और रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश।

पालघर: आषाढ़ी एकादशी पर निकली भगवान विठ्ठल की भव्य पालकी यात्रा, सेवा आश्रम विद्यालय और रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के बोईसर सेवा आश्रम विद्यालय एवं रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर के संयुक्त तत्वावधान पर आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार को भगवान विठ्ठल की भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। धार्मिक आस्था, भारतीय सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक समरसता एवं जन-जागरूकता का संदेश देने वाला यह आयोजन पूरे नगर के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा में विद्यालय के लगभग 600 विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, रोटरी क्लब के पदाधिकारियों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वैश्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित स्वरूप प्रदान करने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन चंद्रकांत कोठावदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व, योजनाबद्ध कार्यशैली और समर्पित प्रयासों के कारण संपूर्ण कार्यक्रम सफल एवं प्रभावशाली रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ बोईसर पुलिस थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक सतीश आस्वर के करकमलों द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा का संदेश दिया। संपूर्ण पालकी यात्रा के दौरान बोईसर पुलिस द्वारा मार्गभर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान विठ्ठल की सुसज्जित एवं भव्य पालकी यात्रा रही। श्रद्धालु और विद्यार्थी "विठ्ठल... विठ्ठल... जय हरि विठ्ठल" के जयघोष के साथ भक्ति रस में सराबोर होकर यात्रा में सम्मिलित हुए। पालकी यात्रा सेवा आश्रम विद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन मार्ग से होते हुए राम मंदिर पहुंची, जहां भगवान विठ्ठल को विधिवत विश्राम कराया गया। इसके उपरांत यात्रा ओस्तवाल मार्ग से पुनः विद्यालय परिसर पहुंची।

पालकी यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में जनजागरूकता संबंधी संदेशों वाले बैनर लेकर स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम एवं जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की इस सामाजिक पहल की उपस्थित नागरिकों ने मुक्तकंठ से सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

राम मंदिर परिसर में यात्रा में सम्मिलित लगभग 600 विद्यार्थियों एवं श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। सभी को साबूदाना खिचड़ी, केला, राजगिरा का लड्डू एवं पेयजल वितरित किया गया। धार्मिक आस्था के साथ सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का यह समन्वय आयोजन की विशेष पहचान बना।
इस आयोजन को सफल बनाने में आईपीपी रामनारायण गोयल, रोटेरियन संतोष बंग, रोटेरियन रत्नमाला बंग, रोटेरियन मुकेश भाटिया, रोटेरियन शैलेश अग्रवाल, रोटेरियन हरेश्वर अधिकारी, विद्यालय प्रशासन, विकास सर तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वैश्य, फर्स्ट लेडी अर्चना वैश्य, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत कोठावदे, सचिव रेखेश जैन, आईपीपी रामनारायण गोयल, पूर्व अध्यक्ष संदीप राऊत, राकेश मिश्रा, सत्येंद्र सिंह शेखावत, रमेश मित्तल, विनायक पदमवार, जगदीश भूते, वैशाली शिंदे, स्वामीनाथ पाण्डेय, शैलेश अग्रवाल, संतोष शिंदे, कमलेश हम्बीरे, मुकेश भाटिया, संतोष बंग, रत्नमाला बंग, अलका जैन, सविता गोयल, विजयमाला भूते सहित रोटरी क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता, सेवा भावना तथा जन-जागरूकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्रद्धा, अनुशासन, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संगम बना यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।