पालघर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिवस पर महेंद्र भोने के नेतृत्व में आयोजित महा रक्तदान शिविर बना जनसेवा का उत्सव।सत्यप्रकाश सिंह व आनंद धोडी के सौजन्य से 501 छतरियों का वितरण।
पालघर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिवस पर महेंद्र भोने के नेतृत्व में आयोजित महा रक्तदान शिविर बना जनसेवा का उत्सव।
सत्यप्रकाश सिंह व आनंद धोडी के सौजन्य से 501 छतरियों का वितरण।
अखिलेश चौबे
पालघर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिवस के अवसर पर पालघर जिले के बोईसर स्थित डॉन बॉस्को स्कूल परिसर में भाजपा, बोईसर मंडल की ओर से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा अभियान बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने के साथ जिला सचिव एवं विधानसभा प्रभारी विवेक वाडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। शिविर में युवाओं, महिलाओं तथा विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 157 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के उत्साह और सेवा भावना को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही भाजपा की ओर से रक्तदाताओं को छतरी भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस पहल को उपस्थित लोगों ने जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक प्रेरणादायी प्रयास बताया।
रक्तदाताओं को वितरित की जाने वाली 501 छतरियों के वितरण अभियान का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के पालघर जिला अध्यक्ष भरत राजपूत तथा जिला उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत द्वारा भाजपा कार्यालय, डहाणू में विधिवत किया गया। वहीं इस सेवा कार्य के लिए 501 छतरियों का संपूर्ण सौजन्य एवं सहयोग भारतीय जनता पार्टी के पालघर जिला सचिव सत्य प्रकाश सिंह तथा बोईसर मंडल युवा अध्यक्ष आनंद धोडी द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदाताओं के अतिरिक्त समाज के जरूरतमंद एवं आम नागरिकों तक भी छतरियां पहुंचाने की पहल की गई। आनंद धोडी ने स्वयं आगे बढ़कर अनेक आम नागरिकों के बीच भी छतरियों का वितरण कर सेवा और जनसंपर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
साथ ही रक्तदान शिविर के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता को भी विशेष महत्व दिया गया। इसी क्रम में दक्षिण कोरिया की अग्रणी हेल्थकेयर कंपनी 'सेराजेम' के अत्याधुनिक मास्टर वी4 थर्मल मसाज सिस्टम का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस उन्नत चिकित्सीय उपकरण के माध्यम से रीढ़ की हड्डी की देखभाल, मांसपेशियों को आराम तथा शारीरिक दर्द से राहत से जुड़ी आधुनिक स्वास्थ्य तकनीक की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। शिविर में लगभग 120 भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने इस स्वास्थ्य डेमो का लाभ उठाया और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति रुचि दिखाई।
इस अवसर पर पालघर जिला महासचिव अशोक वडे, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत संखे, अंकुर राऊत, तुषार संखे, जिला सचिव मिलिंद वडे, भाजपा ज्येष्ठ नेते संजय पाटील, जिला विधी आघाडी अध्यक्ष ॲड. शानू ठाकूर, उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष आर. बी. सिंह, जिला महासचिव तुषार साबू, जिला व्यापार आघाडी अध्यक्ष जितेंद्र जैन, बोईसर मंडल महासचिव मनीष सिंह, वैशाली सादुलवाड, मंडल उपाध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल सचिव माधवी भोने, मानसिंह ठाकूर, प्रफुल्ल चौहान, जुली बारी, उत्तर भारतीय मोर्चा बोईसर मंडल अध्यक्ष रवि कुमार सिंह समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं तथा उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है और समाज के प्रत्येक सक्षम नागरिक को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
Comments
Post a Comment