पालघर: बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर ने बढ़ाया मदद का हाथ, ग्राम किरात में वितरित की राहत सामग्री।

पालघर: बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर ने बढ़ाया मदद का हाथ, ग्राम किरात में वितरित की राहत सामग्री।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर द्वारा ग्राम किरात में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
यह सेवा कार्य रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वैश्य के निर्देशन तथा क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रोजेक्ट प्रायोजक रोटेरियन सत्येंद्र सिंह शेखावत के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अनेक जरूरतमंद एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों को पूर्ण राशन किट वितरित की गई, जिससे उन्हें आपदा की इस कठिन परिस्थिति में राहत मिल सके।
वितरित की गई राशन किट में दैनिक जीवन की आवश्यक खाद्य सामग्री जैसे आटा, चावल, खाद्य तेल तथा आवश्यक मसाले शामिल थे। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय समाज के जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना ही रोटरी की सेवा भावना का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में प्रत्येक सक्षम व्यक्ति और संस्था को आगे आकर मानवता की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वैश्य ने कहा कि रोटरी क्लब केवल सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को समर्पित एक परिवार है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर फर्स्ट लेडी अर्चना वैश्य, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन सत्येंद्र सिंह शेखावत, कार्यक्रम समन्वयक जगदीश भूते तथा कमलेश हमबीरे सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने राहत सामग्री वितरण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रभावित परिवारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के समापन पर रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर ने समाज सेवा और मानव कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी प्राकृतिक आपदाओं, सामाजिक संकटों एवं जनहित के अन्य कार्यों में क्लब इसी प्रकार सेवा कार्य करता रहेगा। उपस्थित ग्रामीणों ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता और सामाजिक संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।