पालघर: संकट की घड़ी में भाजपा बनी सहारा, बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री।
पालघर: संकट की घड़ी में भाजपा बनी सहारा, बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा अभियान चलाते हुए सूर्या नदी किनारे स्थित बोरशेती एवं किरात क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को जीवनोपयोगी राशन किट वितरित की गई। यह सेवा कार्य 25 जुलाई 2026 को भगेरिया इंडस्ट्रीज के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय सरपंच, उपसरपंच तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री के माध्यम से आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि संकट के समय राजनीति नहीं, बल्कि सेवा और मानवता सर्वोपरि होती है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहना संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी है तथा भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर इसी प्रकार जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुंचाकर सेवा भाव को मजबूत करना भी है। इसी भावना के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में कुछ राहत मिल सके।
कार्यक्रम के संबंध में भाजपा महाराष्ट्र के चिटणीस संतोष आनंदी शिवराम जनाठे ने कहा कि जनसेवा ही संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी किसी भी आपदा या संकट की स्थिति में भारतीय जनता पार्टी प्रभावित नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
Comments
Post a Comment